Live Updates

PM Modi Birthday Celebration LIVE: पीएम मोदी के बर्थडे पर लगा बधाईयों का तांता, जानिए किस किस ने दी बधाई और बीजेपी कैसे मना रही जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन

PM Narendra Modi Birthday Celebration LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 70वां जन्मदिन है. पीएम मोदी आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले पीएम हैं. पीऐम मोदी का जन्म 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर में हुआ था. पीएम मोदी किया जन्मदिन के मौके पर बीजेपी 14-20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है. वहीं पीएम के जन्मदिन पर देश और दुनिया के कई नेता बधाई दे रहे हैं. पीएम मोदी से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री नगमा ने दी बधाई

पीएम मोदी के 17वें जन्मदिन पर कांग्रेस अभिनेत्री नगमा ने बधाई दिया है. नगमा ने ट्वीट कर पीएम को बधाई संदेश दिया.

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं ट्वीट

सोशल मीडिया पर यूजर्स @hansrajmeena ने ट्वीट किया, ‘उठो युवाओं ललकार दो, कहो सरकार से रोजगार दो.’ वहीं एक अन्य यूजर्स @sharddha ने ट्वीट किया, ‘भर्ती निकले तो इम्तेहान नहीं, परीक्षा हो तो परिणाम नहीं, परिणाम निकले तो जॉइनिंग का नाम नहींं, आखिर क्यों युवाओं का सम्मान नहीं.’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी को बधाई दिया है. सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश के यशस्वी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70वे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपने अपने संकल्पित, निडर नेतृत्व, विचारशील और बुद्धिमत्ता के साथ सम्पूर्ण विश्व में भारत का कीर्तिमान स्थापित किया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपका जीवन शक्ति, ज्ञान, और स्वास्थ्य से भरा हो.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

बता दें कि आज सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस ट्रेंड कर रहा है.

एंजेला मर्केल ने दी बधाई

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने पीएम मोदी को 70वें जन्मदिन पर बधाई दिया है. मर्केल ने लिखा कि आपके नेतृत्व में भारत और जर्मनी के बीच रिश्ते काफी अच्छे हुए हैं, उम्मीद है यह आगे भी कायम रहेगा.

तेजस्वी यादव ने दी बधाई

पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बधाई दी है. तेजस्वी ने ट्वीट कर बधाई दी है.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola