ePaper

Gujarat Election: गुजरात में कांग्रेस पर गरजे PM मोदी, 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज

Updated at : 21 Nov 2022 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election: गुजरात में कांग्रेस पर गरजे PM मोदी, 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज

Gujarat Elections 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुरेंद्रनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. यहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Gujarat Elections 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं, विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे है. इसी कड़ी में पीएम मोदी रविवार को सुरेंद्रनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि संतों ने हेलीपैड पर आकर आशीर्वाद दिया, एक बार फिर संतों के चरणों में नमन किया.

हर जगह दिख रहा भगवा: पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि भगवा हर जगह दिख रहा है. गुजरात में प्रो-इंकंबेंसी प्रथा हुआ करती थी. लेकिन, राज्य के लोगों ने इसे बदल दिया. इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी अहंकार की भाषा बोलती है. वो औकात की बात करते हैं. कहते हैं कि औकात दिखा देंगे. हमारी औकात बस सेवा करने की है. वो राज खानदान से हैं और हम सेवादार हैं. हमारा काम गुजरात को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है.


पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी की अगुवाई में की जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता से बाहर धकेल दिया गया है अब वह सत्ता में आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि गुजरात में घर-घर 24 घंटे बिजली पहुंचाना एक कठिन काम है. लेकिन, मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. मैं कड़ी मेहनत करता हूं और काम करके दिखाता हूं. उन्होंने कहा कि हमारी सूरसागर डेयरी सुखसागर डेयरी बन गई है.

नमक बनाने के मामले में सुरेंद्रनगर जिला अव्वल

पीएम मोदी ने कहा कि नर्मदा योजना का सबसे बड़ा लाभ किसी भी जिले को मिलेगा तो वह सुरेंद्रनगर जिले को मिलेगा और आज वह लाभ आप तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि हम संकल्प के भीतर प्रयास करते हैं कि सिद्धि प्राप्त हो, यह कार्य हमने किया है. नमक बनाने के मामले में हमारा सुरेंद्रनगर जिला अव्वल है. भारत के 80 फीसदी नमक का उत्पादन गुजरात में होता है. इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है. उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में गुजरात में उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ता था. आज दूसरे राज्यों के युवा गुजरात की धरती पर पढ़ने आते हैं. आज बीजेपी सरकार ने लगभग 100 विश्वविद्यालयों का निर्माण किया है. इसमें पांच गुना वृद्धि हुई है.

Also Read: Gujarat Election 2022: क्या गुजरात में इस बार टूटेगा सर्वाधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड?

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola