PM MODI: मिशन नॉर्थ-ईस्ट पर पीएम मोदी, मेघालय-त्रिपुरा को देंगे 6800 करोड़ की सौगात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Dec 2022 7:14 AM
पीएम मोदी इस दौरान बैठकों की अध्यक्षता और रैलियों को संबोधित करने के अलावा पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोहों में भी हिस्सा लेंगे. दोनों राज्यों में अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोतर दौरे पर जायेंगे. जहां वह मेघालय और त्रिपुरा को करीब 6800 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. पीएम मोदी इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जिसमें आवास, सड़क, कृषि, दूरसंचार, आईटी, पर्यटन और आतिथ्य सहित कई क्षेत्र शामिल हैं.
पीएम मोदी करेंगे रैलियों को संबोधित, एनईसी स्वर्ण जयंती में लेंगे हिस्सा
पीएम मोदी इस दौरान बैठकों की अध्यक्षता और रैलियों को संबोधित करने के अलावा पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोहों में भी हिस्सा लेंगे. दोनों राज्यों में अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पीएम मोदी सहित गृह मंत्री शाह भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मेघालय की राजधानी शिलॉंग में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के एक परिसर और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनईसी के सदस्यों, अन्य केंद्रीय मंत्री और पूर्वोत्तर के सांसद कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं.
पीएम मोदी के दौरे को लेकर बढ़ायी गयी सुरक्षा, रैली स्थल में ड्रोन पर बैन
मोदी बाद में शिलॉंग के पोलो मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अधिकारी ने बताया कि जनसभा में करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जिस स्थान पर रैली को संबोधित करेंगे, उसे ड्रोन उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित किया गया है. पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों की प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
त्रिपुरा में भी पीएम मोदी करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी की दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा पहुंचने की उम्मीद है. पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिलाधिकारी देबप्रिय बर्धन ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री अगरतला में विवेकानंद मैदान जाएंगे, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह एक रैली को संबोधित करेंगे. मोदी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, वह केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










