Lockdown के 15वें दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे PM Modi

Updated:
विज्ञापन
Lockdown के 15वें दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे PM Modi

भारत में लॉकडाउन के 15वें दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देश में लागू लॉकडाउन के 15वें दिन यानी कल यानी बुधवार आठ अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की इस सर्वदलीय बैठक में संसद में पांच सांसदों वाली विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. हालांकि, पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने खुद को इससे दूर रखने का ऐलान किया है. इसके पीछे उसका कहना है कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार से वह सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए पहले ही अपील कर चुकी है, लेकिन उसकी एक न सुनी गयी.

इसे भी पढ़ें : आठ अप्रैल को पीएम मोदी की ऑल पार्टी मीटिंग का टीएमसी करेगी बॉयकॉट

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीते शनिवार को बताया कि पीएम मोदी आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे सदन में उन विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बातचीत करेंगे, जिनके लोकसभा और राज्यसभा में पांच या इससे अधिक सदस्य हैं. माना जा रहा है कि बैठक के दौरान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सहित कोरोना वायरस के संकट पर चर्चा होगी. लॉकडाउन के बाद विपक्षी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री का यह पहला संवाद है. वह गैर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 4789 हो गये, जबकि इससे हुई मौत का आंकड़ा 124 पर पहुंच गया है. साथ ही, मंत्रालय ने संक्रमित मरीजों की त्वरित चिकित्सा सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरीय प्रबंधन तंत्र लागू किया है.

मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 508 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई. वहीं, 353 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola