'यह एक सपना सच होने जैसा है…' नई किस्मों के बीजों को देखकर खिले किसानों के चेहरे, कहा- दोगुनी होगी आय
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Aug 2024 6:00 PM
Pm Modi | X
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कृषि और बागवानी फसलों की उच्च उपज वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सुदृढ़ीकरण बीजों की 109 किस्मों को जारी किया.
PM Modi: पीएम मोदी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 किस्मों की उच्च उपज देने वाली बीजें जारी की है. ये बीजें जलवायु के अनुकूल और जैव-सशक्त किस्मों की है. इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों और वैज्ञानिकों से बात भी की. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के इस पहल का मकसद कृषि उत्पादकता और किसानों की आय को बढ़ाना है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किया विकसित
बीजों के इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विकसित किया है . 109 बीजों में कुल 61 बीजें फसलों से संबंधित हैं. इनमें 34 खेतों में लगाई जाने वाली और 27 बागवानी की फसलों के लिए हैं. पीएम मोदी ने दिल्ली के पूसा परिसर में तीन प्रायोगिक कृषि भूखंडों पर बीजों को पेश किया.

खेती की फसलों में अनाज, बाजरा, चारा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास और फाइबर फसलें शामिल हैं. वहीं बागवानी की फसलों में फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों और औषधीय पौधों की नई किस्में शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 से ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए टिकाऊ खेती के तरीकों और जलवायु अनुकूल तरीकों की बात कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा को समावेशी खेती और जलवायु अनुकूल पद्धतियों को अपनाने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित किया है. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कृषि के क्षेत्र में उठाये गए इन कदमों से किसानों की अच्छी आय हो सकती है. उच्च उपज वाली 109 किस्मों को जारी करने का यह कदम विकसित भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है.
दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय
इधर, पीएम मोदी से बातचीत करने वाली जैविक किसान अनीता डागर ने कहा है कि यह एक सपना सच होने जैसा है. हम लंबे समय से प्रधानमंत्री के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ बातचीत शानदार रही. फसलों की नई किस्मों से किसानों की आय दोगुनी होने वाली है क्योंकि इन दिनों जलवायु में बहुत सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं, इन नई किस्मों की फसलों से किसानों को बहुत लाभ मिलने वाला है. भाषा इनपुट के साथ
खगड़िया में किसानों से भरी नाव पलटी, दो लोग लापता, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










