PM Modi Gift: राजस्थान-मध्य प्रदेश को पीकेसी- ईआरसीपी की सौगात, जल संकट से छुटकारा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2024 5:44 PM

विज्ञापन

PM Modi

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार ने राजस्थान की बहु चर्चित और महत्वाकांक्षी योजना पार्वती काली सिंध चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के पहले चरण का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

वीरेंद्र आर्य
PM Modi Gift: पीएम मोदी ने राजस्थान में जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है, उसके तैयार होने से राजस्थान के 21 जिलों सहित मध्यप्रदेश के भी कई जिलों को लाभ मिलेगा. खासतौर से राजस्थान के एक बड़े हिस्से में लोगों को जल संकट से छुटकारा मिल सकेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में पार्टी की भजनलाल सरकार के ‘ एक वर्ष- परिणाम उत्कर्ष ‘ कार्यक्रम के तहत यहां जयपुर के निकट दादिया में आयोजित बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया. उन्होंने इस मौके पर करीब 45 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवाद को दिया बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने समाधान की जगह राज्यों के बीच जल विवाद को बढ़ावा दिया. मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था तो सरदार सरोवर डैम बना और नर्मदा का पानी राजस्थान को देना था. उसे रोकने के लिए कांग्रेस और कुछ एनजीओ ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए. मोदी ने कहा कि भाजपा सुशासन की गारंटी है. इसलिए लगातार तीसरी बार जनता ने सेवा का अवसर दिया है. पिछले साठ साल में ऐसा पहली बार हुआ है. उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार की भी पीठ थपथपाई. मोदी ने कहा कि पेपर लीक राजस्थान की पहचान बन चुका था. भाजपा की सरकार बनते ही कार्रवाई हुई. युवाओं राहत मिली.

राजस्थान के इन 21जिलों को मिलेगा योजना का लाभ

पीकेसी-ईआरसीपी प्रोजेक्ट से राजस्थान को बड़ा फायदा होगा. राज्य के 21 जिलों को कृषि, उद्योगों और पेयजल के लिए पानी मिलेगा. इन जिलों में झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, टोंक और दूदू के नाम शामिल हैं. राज्य को कुल ढ़ाई लाख हेक्टेयर में सिंचाई का पानी मिल सकेगा. योजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार कुल दो चरणों में इसका काम होगा.

4 साल में पूरा होगा पहला चरण

पहला चरण चार साल में पूरा होगा. इसमें नवनेरा बैराज से बीसलपुर और ईसरदा तक पानी लाया जाएगा. इसके तहत रामगढ़ बैराज, महलपुर बैराज, नौनेरा में नहरी तंत्र और पपिंग स्टेशन, मेज नदी पर पपिंग स्टेशन बनाया जाएगा.

ईआरसीपी का झगड़ा बीस साल पुराना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच पर परियोजना के समझौते का प्रारूप पहली बार सार्वजनिक किया. खास बात यह है कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस अब प्रारूप को सार्वजनिक नहीं करने को लेकर लगातार आरोप लगाती रही है. सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार के एक साल के कार्यों का लेखा-जोखा भी रखा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ईआरसीपी का झगड़ा बीस साल पुराना है. प्रधानमंत्री की वजह अब दोनों प्रदेशों को यह बड़ी सौगात मिली है.

Also Read: Rajya Sabha : ‘बांग्लादेश पर आंखें खोलो’, मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी की याद दिलाते हुए मोदी सरकार को घेरा

परियोजना का नया नाम ‘राम’

इस दौरान तीन नदियों के जल से भरे घड़ों पी के सी – ईआरसीपी लिखे घड़े में मिलाया गया. इस परियोजना का नया नाम ‘राम’ दिया गया. राजस्थान के रा और मध्य प्रदेश के म को मिलाकर बना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola