ePaper

PM Modi का 'मेड इन इंडिया' ऐप पर जोर; युवाओं, स्टार्टअप्स को दिया यह चैलेंज...

Updated at : 04 Jul 2020 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi का 'मेड इन इंडिया' ऐप पर जोर; युवाओं, स्टार्टअप्स को दिया यह चैलेंज...

PM Modi, Self-sufficient India App Challenge, Made in India App, Mobile App, PM Modi News: भारत चीन सीमा पर तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने न सिर्फ 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है बल्कि अब इस मामले में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि वह आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लॉन्च करने जा रहे हैं. मोदी ने लिखा, आज मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए तकनीकी और स्टार्टअप समुदाय के बीच अपार उत्साह है. इसलिए @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं.

विज्ञापन

PM Modi, Self sufficient India App Challenge, Made In India App: भारत चीन सीमा पर तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने न सिर्फ 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है बल्कि अब इस मामले में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि वह आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लॉन्च करने जा रहे हैं. मोदी ने लिखा, आज मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए तकनीकी और स्टार्टअप समुदाय के बीच अपार उत्साह है. इसलिए @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं और स्टार्ट अप कंपनियों से स्वदेशी मोबाइल ऐप बनाने का आह्वान किया है. उन्होंने आईटी में काम करने वाले लोगों को कहा कि वे ‘कोड ऑफ एन आत्मनिर्भर भारत’ के इनोवेशन चैलेंज में हिस्सा लें.


Also Read: Chinese Apps Ban: चीन के 59 प्रतिबंधित ऐप्स को गूगल प्ले, ऐपल ऐप स्टोर ने हटाया

प्रधानमंत्री ने प्रोडक्ट्स के बारे में विजन रखते हुए बताया कि भारतीय बाजार में इसकी काफी संभावना है. उन्होंने कहा, हम सभी अपने बाजार की विशाल क्षमता को जानते हैं और पैमाने के उत्पाद हासिल कर सकते हैं, अगर वे बाजार की मांगों को पूरा कर सकते हैं. आजकल, हम स्वदेशी ऐप्स को नया रूप देने, विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट-अप और टेक इकोसिस्टम के बीच भारी रुचि और उत्साह देख रहे हैं.

पीएम मोदी ने इस बारे में किये अपने ट्वीट में कहा, आज टेक और स्टार्ट अप समुदाय में विश्व स्तरीय मेड इन इंडिया ऐप बनाने के लिए भारी उत्साह है. उनके विचारों और उत्पादों की सुविधा के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी और अटल इनोवेशन मिशन आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन ऐप लांच कर रहा है.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, यह चैलेंज आपके लिए है, अगर आप ऐसे प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं या फिर आप ये मानते हैं कि आपके पास विजन और अनुभव है ऐसे प्रोडक्ट्स को बनाने का. मैं टेक समुदाय के सभी दोस्तों से अनुरोध करता हूं कि वे इसमें शामिल हों. मेरे लिंक्ड इन पोस्ट पर अपने विचारों को साझा करें.

Posted By – Rajeev Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola