PM Modi Gift: पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को दिया 2 लाख करोड़ से अधिक का तोहफा, क्या है खास
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jan 2025 7:23 PM
PM Modi
PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा दिया. उन्होंने हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
PM Modi Gift: प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में डिजिटल माध्यम से विशाखापत्तनम के पास पुदीमदका में अत्याधुनिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना की आधारशिला भी रखी. पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब है. इस परियोजना में लगभग 185000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. यह भारत की सबसे बड़ी एकीकृत Green Hydrogen उत्पादन सुविधाओं में से एक बन जाएगी. इसमें 1500 टीपीडी Green Hydrogen और 7500 टीपीडी Green Hydrogen उप-उत्पाद का उत्पादन करने की क्षमता होगी.
क्या-क्या होगा उत्पादन
ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना से ग्रीन मेथनॉल, ग्रीन यूरिया और विमानन ईंधन का उत्पादन होगा. मुख्य लक्ष्य निर्यात बाजार होगा. यह परियोजना 2030 तक भारत के गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के 500 गीगावॉट के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी.
यह भी पढ़ें: PM Modi in Delhi : पीएम मोदी ने चुनाव से पहले दिल्ली को दी 12,200 करोड़ रुपये की सौगात
आंध्र विकसित बनेगा और तभी भारत भी विकसित राष्ट्र बनेगा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, “आंध्र प्रदेश संभावनाओं का और अवसरों का राज्य है. जब आंध्र की यह संभावनाएं साकार होंगी, तो आंध्र भी विकसित बनेगा और तभी भारत भी विकसित राष्ट्र बनेगा इसलिए आंध्र का विकास, यह हमारा विजन है, आंध्र के लोगों की सेवा, यह हमारा संकल्प है.”
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया, जानें किन्हें होगा फायदा
पीएम मोदी ने रेलवे और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 19500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेलवे और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










