'जहां देश के जवान वहीं मेरे लिए मंदिर...' सेना के साथ ऐसे पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Nov 2023 4:24 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई और उनके अटूट साहस की सराहना की.पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे अहम समय में यह बहुत जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई और उनके अटूट साहस की सराहना की.पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे अहम समय में यह बहुत जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें, देश में शांति का वातावरण बना रहे और इसमें आपकी बहुत बड़ी भूमिका है. भारत तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सेना अपनी सीमाओं पर हिमालय की तरह अटल और अडिग खड़ी हैं.

जवानों की हौसला अफजाई करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं और मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है. जहां आप हैं, वहीं मेरा त्यौहार है.

पीएम मोदी ने कहा कि पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है. पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है. परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है. आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है. उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है और देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है.

लेप्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है. मैं सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.

गौरतलब है कि पीएम मोदी रविवार की सुबह लेप्चा पहुंचे. उन्होंने सोशल मीडिया पर सैनिकों के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं. इस दौरान पीएम मोदी ने सेना के जवानों को मिठाई भी खिलाई.

जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अपने परिवार से दूर रह रहे हमारे राष्ट्र के रक्षक अपने समर्पण से हमारे जीवन को रोशन करते हैं. हमारे सुरक्षाबलों का साहस अटूट है. अपने प्रियजनों से दूर, सबसे दुर्गम इलाकों में तैनाती के दौरान उनका त्याग और समर्पण हमें सुरक्षित रखता है. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा इन नायकों का आभारी रहेगा, जो बहादुरी और लचीलेपन के आदर्श प्रतीक हैं.

लेप्चा से पीएम मोदी ने पूरे देश को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए.

पीएम मोदी साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही दिवाली मनाने के लिए सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करते आए हैं. साल 2014 में प्रधानमंत्री ने सियाचिन ग्लेशियर पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी.

साल 2015 में पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ 1965 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर पंजाब में तीन स्मारकों का दौरा किया था, जहां भारतीय सशस्त्र बलों ने भीषण लड़ाई लड़ी थी.

वहीं, साल 2016 में पीएम मोदी ने चीन सीमा के पास सुमदोह में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस , डोगरा स्काउट्स और सेना के कर्मियों से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश की यात्रा की थी.

पीएम मोदी साल 2017 में उत्तर कश्मीर के गुरेज सेक्टर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. जबकि साल 2018 में उन्होंने उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाने के बाद केदारनाथ की यात्रा की थी.

साल 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिवाली मनाई थी.

2020 में दिवाली पर वह लोंगेवाला की सीमा चौकी पर थे और 2021 में उन्होंने नौशेरा में सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल यानी 2022 में करगिल में सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










