PM Modi Canada Visit : भारत और कनाडा के रिश्ते सुधरेंगे? पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मार्क कार्नी तैयार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Jun 2025 11:52 AM

विज्ञापन

PM Modi

PM Modi Canada Visit : साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह दौरा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए साझेदार देशों का आभार व्यक्त करने का मौका है.

विज्ञापन

PM Modi Canada Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर रवाना हो चुके हैं. पीएम के कनाडा का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. रवानगी से पहले पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में होने वाला जी-7 शिखर सम्मेलन वैश्विक मुद्दों और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर विचार साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है. ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द आर्थिक रूप से कम विकसित देशों के लिए प्रयोग होता है. अपनी तीन देशों की यात्रा से पहले मोदी ने कहा कि वह कनाडा के कनानास्किस में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भागीदार देशों के नेताओं से चर्चा को लेकर उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया

जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के भाग लेने को लेकर कनाडा में रहने वाले पत्रकार हरप्रीत सिंह का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा, “दुनिया एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है. जी-7 की बैठक विश्व नेताओं के लिए विचार-विमर्श करने और शांति पाने के लिए समाधान निकालने का एक शानदार अवसर होगा. हमारे प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है, जो एक स्वागत योग्य कदम है. पिछले कुछ वर्षों में भारत और कनाडा के बीच कुछ मुद्दे रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि इस बैठक के दौरान, सब कुछ सुलझा लिया जाएगा. दोनों देश एक नया रास्ता चुनेगा, जिससे दोनों देश विकसित और समृद्ध होंगे. हमें व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश में बेहतर संबंध बनाने की आवश्यकता है. भारत और कनाडा दोनों इससे समृद्ध हो सकते हैं.”

भारत कनाडा संगठन (आईसीओ), मॉन्ट्रियल के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने कहा, “हम पीएम मोदी का कनाडा में हार्दिक स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि आपके आगमन से भारत और कनाडा के बीच संबंध और अधिक मजबूत तथा समृद्ध होंगे.”

दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि तीन देशों की यह यात्रा, सीमापार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को लगातार समर्थन देने के लिए साझेदार देशों को धन्यवाद देने तथा आतंकवाद से निपटने के लिए दुनियाभर के देशों को एकजुट करने का भी अवसर है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola