PM Modi: 'कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते...' पीएम मोदी ने बोला हमला, ट्वीट में किया कच्चातिवु द्वीप का जिक्र

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Mar 2024 12:09 PM

विज्ञापन

PM Modi | pti

PM Modi: पीएम मोदी ने लिखा कि हम कभी भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते है. 75 साल तक कांग्रेस का काम करने का तरीका भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करने वाला रहा है.

विज्ञापन

PM Modi: साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को मेरठ से चुनावी शंखनाद करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. अपने ट्वीट की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने लिखा है आंखें खोलने वाली और चौंकाने वाली. इसके बाद पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने कच्चातिवु द्वीप को दे दिया. इससे हर भारतीय नाराज है. पीएम मोदी ने लिखा कि हम कभी भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते है. 75 साल तक कांग्रेस का काम करने का तरीका भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करने वाला रहा है.

पीएम मोदी ने ट्वीट में किया कच्चातिवु द्वीप का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कच्चातिवु द्वीप का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने इस द्वीप का जिक्र पहली बार साल 2023 में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान किया था. विपक्ष से बहस के दौरान बहस के दौरान कांग्रेस पर भारत के टुकड़े करने का आरोप लगाया था. कच्चातिवु द्वीप को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को दे दिया गया था. दरअसल साल 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और श्रीलंका की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री माओ भंडारनायके ने एक समझौता के तहत भारत ने श्रीलंका को तोहफे में दे दिया. पीएम मोदी ने सवाल करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री को यह अधिकार किसने दिया कि वो भारत की जमीन किसी अन्य देश को तोहफे में दें.

आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी

भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि कच्चातिवु द्वीप का मुद्दा लोकसभा चुनाव में दक्षिणी राज्य में बढ़त हासिल करने के उसके प्रयासों में मददगार साबित होगा. बता दें, बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलई ने आरटीआई आवेदन देकर इसकी जानकारी मांगी थी. उन्होंने कच्चातिवु द्वीप पड़ोसी देश श्रीलंका को सौंपने के 1974 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के फैसले को लेकर जानकारियां मांगी थी. इसी को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 वर्ष से काम करने का तरीका रहा है.

आज मेरठ में रैली करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक रैली संबोधित कर चुनावी अभियान का आगाज करेंगे. बीजेपी के मुताबिक प्रधानमंत्री की रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे. बता दें, उत्तर प्रदेश में 80 सीट पर सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं जिसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है. पहले चरण के तहत बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा. हालांकि मेरठ और बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा.

बीजेपी ने मेरठ से अरुण गोविल को बनाया है उम्मीदवार

मेरठ में भाजपा ने इस बार रामानंद सागर कृत धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाने के बाद विख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है.उम्मीद है कि पीएम मोदी के साथ अरुण गोविल भी मंच साझा कर सकते हैं. इसके अलावा रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भी भाजपा के साथ मंच साझा करेंगे.बता दें, जाट बहुल पश्चिम उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का प्रभाव है और अभी हाल ही में रालोद एनडीए का हिस्सा बना है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: I.N.D.I.A Rally: ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली नहीं, बल्कि ‘परिवार बचाओ’ रैली है, बीजेपी का ‘इंडिया’ गठबंधन पर कटाक्ष

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola