Parliament Session : NEET का मुद्दा संसद के लिए महत्वपूर्ण, लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Jul 2024 12:33 PM
Parliament Session : नीट पेपर लीक, अग्निपथ योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर विपक्ष के सांसद लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा कर रहे हैं. आज अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे.
Parliament Session : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संसद से देश के नाम एक संदेश जाता है. हम छात्रों को संदेश देना चाहते हैं कि NEET का मुद्दा संसद के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए हम चाहते हैं कि संसद इस पर चर्चा करे. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद की कार्यवाही कुछ नियमों और परंपराओं के आधार पर चलती है. मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि आप जिस भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं उस पर चर्चा करें लेकिन एक बार राष्ट्रपति से संबंधित जो धन्यवाद प्रस्ताव है उसको पारित करने के बाद इसपर चर्चा करें.
धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 16 घंटे का वक्त
लोकसभा में बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज इस प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगी. लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 16 घंटे का वक्त निर्धारित किया है. इसका समापन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के साथ होगा. राज्यसभा में चर्चा के लिए 21 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. पीएम मोदी के बुधवार को (चर्चा पर) जवाब देने की संभावना है. नीट मुद्दे पर संसद में पिछले सप्ताह जमकर हंगामा हुआ.
Read Also : Parliament: इमरजेंसी, पेपर लीक… दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में जानें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा

सदन में हुआ जोरदार हंगामा
इससे पहले लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग की. विपक्ष के सांसदों ने मामले को लेकर जमकर हंगामा किया. इस वजह से सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी. नीट विवाद पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी अपने साथी सांसदों के साथ आसन के करीब आ गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










