कर्नाटक: बेलगावी में फ्रिज में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
फ्रिज में धमाके का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI
कर्नाटक के बेलगावी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के अंदर फ्रिज में हुए धमाके से 4 लोगों की जान चली गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने पीटीआई को यह जानकारी दी.
हादसा सोमवार देर रात मार्केट थाना क्षेत्र के चावट गल्ली में हुआ. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गजानन धमोने (65), रोशन धमोने (21), शारदा धमोने (45) और भारती धमोने (50) के रूप में हुई है. इस घटना में प्रिया धमोने (28) और गंगा धमोने (25) गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.
फ्रिज में धमाके के बाद लगी आग
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि घर के अंदर फ्रिज में धमाका होने के बाद आग लग गई. देखते ही देखते लपटें पूरे घर में फैल गईं, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए. पुलिस ने बताया कि फ्रिज में धमाका होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से मांगी 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए