Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से मांगी 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

फोन पर बात करती परेशान महिला, AI PHOTO

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली के वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में एक महिला को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला वॉट्सऐप कॉल आया है. पैसे न देने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Delhi Crime: दिल्ली के वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में एक महिला को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भरा वॉट्सऐप कॉल आया है. विदेशी नंबर से आई इस कॉल में सिरफिरे ने महिला से 200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी है. पैसे न देने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है.

विज्ञापन

रात में आया इंटरनेशनल कॉल

दिल्ली पुलिस ने बताया, सिविल लाइंस क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी संपत्ति के साथ रहने वाली 50 वर्षीय महिला के मोबाइल पर 7 सितंबर की रात करीब 10:44 बजे एक अनजान विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई. फोन उठाने पर कॉलर ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया. उसने दावा किया कि उसके पास महिला के बारे में पूरी जानकारी है. इसके बाद आरोपी ने सीधे 200 करोड़ रुपये की मांग कर डाली.


बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

अचानक आई इस कॉल से दंपत्ति दहशत में आ गया. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने 10 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4), 308(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

फर्जी कॉल या संपत्ति विवाद? जांच जारी

दिल्ली पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि कॉल सचमुच गोल्डी बराड़ या उसके गिरोह ने की है, या फिर किसी परिचित ने संपत्ति या आपसी रंजिश के चलते गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल कर खौफ पैदा करने की कोशिश की है. फिलहाल नंबर की सर्विलांस और लोकेशन ट्रेस की जा रही है.


ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: राजौरी पुलिस ने किया लश्कर के नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola