Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादी मारे गए, राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jul 2025 2:42 PM

विज्ञापन

Rajnath Singh in Rajya Sabha

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों में इस समय ऑपरेशन सिंदूर पर जोरदार बहस जारी है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, तो सरकार उनके सवालों का करारा जवाब दे रही है. मंगलवार को राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है.

विज्ञापन

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है.” रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी प्रशंसा की जाए कम है.

भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता रखता है: रक्षा मंत्री

राज्यसभा में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता रखता है.”

ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान संदर्भ में नहीं देखना चाहिए : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है.”

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session : राहुल गांधी जवाब दें कांग्रेस सरकार के दौरान आतंकवादी क्यों भागे, शाह का हमला

ये भी पढ़ें: Operation Mahadev : संसद में बोले अमित शाह- पहलगाम हमले के दोषी तीनों आतंकियों को मार गिराया गया

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola