Live Updates

Monsoon Session : राज्यसभा सोमवार के लिए स्थगित, टीएमसी सांसद शांतनु सेन के बाद विपक्ष का भारी हंगामा

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi with other opposition members takes part in a protest against the farm reform laws, during the Monsoon Session of Parliament, in New Delhi, Thursday, July 22, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI07_22_2021_000036A)

Parliament monsoon session Live :संसद के मॉनसून सत्र में जहां सरकार कुछ जरूरी विधेयकों को इस सत्र में पारित कराने के प्रयास में है, कांग्रेस पेगासस (Pegasus Issue) पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. संसद के सत्र से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

राज्यसभा की कार्यवाही बाधित सोमवार के लिए स्थगित

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद शांतनु सेन के निलंबन और पेगासस जासूसी विवाद के मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. सेन को सदन में गुरुवार उनके अशोभनीय आचरण के लिए राज्यसभा के मौजूदा मानसून सत्र की बची अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. इसके बाद टीएमसी समेत दूसरे विपक्षी दलों के सांसदों के हंगामे के कारण संसद नहीं चल सकी. लिहाजा, दो बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

हंगामे के बीच 2:30 तक राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

टीएमसी सांसद शांतनु सेन के निलंबन को लेकर मचे हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

पेगासस प्रोजेक्ट पर हंगामे के कारण लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट और अन्य मुद्दों पर सदन में हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा सोमवार 26 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.

Parliament session टीएमसी की संस्कृति हिंसा की : आईटी मंत्री

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टीएमसी की बंगाल में हिंसा की संस्कृति है. वे इसे नयी संसद के मॉनसून सत्र में लाने की कोशिश कर रहे हैं. वे अगली पीढ़ी के सांसदों को क्या संदेश देना चाहते हैं. टीएमसी के शांतनु सेन ने कल उनके हाथ से एक पेपर छीन लिया था और उसे फाड़ दिया था.

मॉनसून सत्र: पेगासस मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार पर जोरदार हमला

संसद के मॉनसून सत्र (parliament monsoon session) में विपक्ष पूरे जोर शोर से सरकार को घेरने की तैयारी में है. जहां सरकार कुछ जरूरी विधेयकों को इस सत्र में पारित कराने की फिराक में है, वहीं कांग्रेस पेगासस मुद्दे (Pegasus Issue) पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. आज राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है. वहीं, संसद के सत्र को लेकर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भी प्रदर्शन जोरों पर है. प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है. विपक्ष सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी घेर रही है.

पीयूष गोयल ने बुलायी विपक्षी दलों की बैठक

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से कागजात छीनकर उन्हें सदन में फाड़ने के मामले में आज विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई है. सेन को पूरे सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola