Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में बड़ी कामयाबी, आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों के एक मददगार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान यूसुफ कटारिया में हुई है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के करीब पांच महीने बाद जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है. यह आतंकियों को रसद सप्लाई करता था. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी का नाम मोहम्मद यूसुफ कटारिया है. यूसुफ कटारिया जम्मू-कश्मीर में शिक्षक है. साथ ही यह लश्कर-ए-तैयबा का एक सक्रिय सदस्य है.

पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन बुलाया गया था. पूछताछ के दौरान पुलिस को उसपर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की जांच में सामने आया है कि सामने आया कि कटारिया ने आतंकवादियों की सहायता की है. ऑपरेशन महादेव के बाद पहलगाम आतंकी हमले में यह पहली बड़ी गिरफ्तारी बताई जा रही है.

हथियारों की जांच के दौरान पुलिस को हुआ शक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन महादेव में मारे गए लश्कर आतंकवादियों से बरामद उपकरणों और हथियारों की जांच के दौरान पुलिस कटारिया तक पहुंची. ऑपरेशन महादेव के दौरान सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के तीनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया था.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola