पहलगाम आतंकी हमला: हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

हाफिज सईद का फाइल फोटो, photo एक्स

Pahalgam Terror Attack Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमला मामले में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के संस्थापक चीफ हाफिज सईद के खिलाफ शिकंजा कस दिया है. NIA ने जम्मू की विशेष अदालत में एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर हाफिज सईद को इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack Case: एजेंसी ने हाफिज सईद पर व्यक्तिगत रूप से और प्रतिबंधित संगठनों के मुखिया के तौर पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से आतंकी साजिश रचने के गंभीर आरोप तय किए हैं.

विज्ञापन

BNS और UAPA की धाराओं के तहत मामला दर्ज

जांच एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की विभिन्न दंडात्मक धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. चार्जशीट में स्पष्ट किया गया है कि किस तरह हाफिज सईद ने कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए सीमा पार से साजिश रची थी.

वैज्ञानिक और जमीनी जांच से बेनकाब हुई पाकिस्तानी साजिश

NIA ने इससे पहले इस मामले में 1,597 पन्नों की मूल चार्जशीट दाखिल की थी. NIA ने अत्याधुनिक वैज्ञानिक जांच, डिजिटल फॉरेंसिक और जमीनी स्तर पर की गई गहन छानबीन के जरिए जुटाए गए सबूतों को इस चार्जशीट का आधार बनाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola