ePaper

Jammu Kashmir: शोपियां एनकाउंटर में दो जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर, मुठभेड़ जारी

Updated at : 19 Feb 2022 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jammu Kashmir: शोपियां एनकाउंटर में दो जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर, मुठभेड़ जारी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आज यानी शनिवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ (Jammu Kashmir Encounter) जारी है. दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आज यानी शनिवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ (Jammu Kashmir Encounter) जारी है. दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. लेकिन मुठभेड़ में देश के दो जवान बी शहीद हो गए हैं. मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरो और चेरमार्ग इलाके में हो रही है.

मिली जानकारी के ममुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बल शोपियां के जैनापोरो और चेरमार्ग इलाके तलाशी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान अभियान से घबराकर वहां छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग करने लगे.

दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही. फायरिंग में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश में जवान सर्च अभियान चला रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा इलाके आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था. जिसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गया था.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola