ePaper

गुजरात में मिला 'ओमिक्रॉन' का एक नया मरीज, देश में 78 संक्रमित, कोरोना के मामलों में 14.2 फीसदी की बढ़ोतरी

Updated at : 16 Dec 2021 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में मिला 'ओमिक्रॉन' का एक नया मरीज, देश में 78 संक्रमित, कोरोना के मामलों में 14.2 फीसदी की बढ़ोतरी

देश भर में ओमिक्रॉन के साथ साथ कोरोना के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है. इधर दिल्ली में गुरुवार को ओमिक्रॉन के 4 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं गुजरात में एक मामला दर्ज किया गया है. जिससे अब देश भर में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 78 हो गई है.

विज्ञापन

देश में कोरोनावायरस (coronavirus) के कहर से राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है. ओमिक्रॉन (Omicron) के डर के बीच कोरोना के मामलों में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.वहीं, ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले भी बढ़ रहे हैं. दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर ओमिक्रॉन 4 मरीज सामने आए हैं जिससे दिल्ली में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. गुजरात में भी एक मरीज मिला है. वहीं, महाराष्ट्र और केरल में बीते दिन 4-4 नए मामले मिले है और तमिलनाडु में 1 मामला सामने आया है. जिससे देश भर में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 78 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है. एक दिन में कोरोना के 7 हजार 974 मामले दर्ज किए गए हैं. जो पिछले दिन के मुकाबले 14.2 फीसदी अधिक है. वहीं, इस दौरान करीब 343 लोगों की मौत भी हो गई है. जो पिछले दिन के मुकाबले 96 ज्यादा है. 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की संख्या 7 हजार 948 है. अभी देशभर में अब 87 हजार 245 एक्टीव मरीज हैं. वहीं, कोरोना से अब तक 4 लाख 76 हजार 478 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है.पूरे देश अब तक 135 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं.

Also Read: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन: मुंबई में धारा 144 लागू, पाबंदियों के साये में मनेगा क्रिसमस और नया साल

केरल में सबसे प्रभावित राज्य

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है. जहां देश भर के कुल मामलों का आधा यानी लगभग 4 हजार मामले सामने आए हैं. वहीं, 125 लोगों की मौत हो गई है. दो दिनों के अंदर केरल में 2 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. इस बीच ओमिक्रॉन भी केरल में दस्तक दे चुका है. बुधवार को केरल में ओमिक्रॉन के 5 मामले सामने आए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola