Omicron Variant: कोरोना के नये वेरिएंट से दहशत, देशभर में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Oct 2022 10:27 PM

विज्ञापन

कोरोना के नये वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने और वेरिएंट का जल्द पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण को मजबूत करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट से एक बार फिर से दहशत का माहौल बनता जा रहा है. नये मामलों में आयी गिरावट के बाद देशभर में कोरोना पाबंदियों को खत्म कर दिया गया था, लेकिन नये वैरियंट BF.7 और BA.5.1.7 ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

देशभर में फिर से अनिवार्य हुआ मास्क, कोरोना प्रोटोकॉल भी करना होगा पालन

कोरोना के नये वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने और वेरिएंट का जल्द पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण को मजबूत करने का निर्देश दिया. साथ ही मिशन मोड पर लोगों को COVID-19 का एहतियाती खुराक दिये जाने का निर्देश दिया. आधिकारिक सूत्र के अनुसार खबर है कि नये वेरिएंट को देखते हुए एक बार फिर से देश भर में मास्क और COVID 19 प्रोटोकॉल को अनिवार्य किया गया है. मालूम हो देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 219.33 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

Also Read: Omicron Variant: भारत में कोरोना के नये वेरिएंट की दस्तक! बेहद संक्रामक है BF.7, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
undefined

ओमीक्रोन का सब वेरिएंट है BF.7 और BA.5.1.7

बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट BA.5.1.7 ओमीक्रोन का सब वेरिएंट है. जिसका पता सबसे पहले गुजरात के बायोटेक्नॉलोजी रिसर्च सेंटर ने लगाया था. नये वेरिएंट को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

तेजी से फैसला है कोरोना का नया वेरिएंट

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BA.5.1.7 काफी तेजी से फैलता है. हाल के दिनों में चीन में कोरोना की रफ्तार में वृद्धि के लिए नये वैरियंट को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

त्योहारी सीजन में बढ़ सकता है कोरोना का खतरा

देश में हाल के दिनों में कई सारे त्योहार मनाये जाने हैं. दिवाली, छठ में बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में भारी भीड़ होती है. वैसे में कोरोना के नये वेरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है.

एंटीबॉडी से नहीं खत्म होता है ओमीक्रोन का नया स्वरूप

हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार ओमीक्रोन का बीए.2.75.2 स्वरूप रक्त में मौजूद एंटीबॉडी से खत्म नहीं होता है तथा कोविड-19 एंटीबॉडी संबंधी कई उपचारों का भी इस पर असर नहीं होता है. यह अध्ययन लैंसेट इंफेक्शस डिजीज नाम पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के निष्कर्ष के अनुसार सर्दी के मौसम में सार्स-कोव-2 स्वरूप से संक्रमण के बढ़ने का जोखिम है, जब तक कि नये विकसित टीके लोगों की प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ावा देने में मदद नहीं देते.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola