Omicron Coronavirus LIVE Updates: लोकसभा सांसद सुकांता मजूमदार कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भरती

Updated:
विज्ञापन

Omicron Coronavirus LIVE Updates : कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कोविन ऐप पर देना होगा आवेदन.दिल्ली कोरोना का कोहराम. संसद भवन के 400 कर्मी पॉजिटिव. तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज लॉकडाउन.

विज्ञापन

लोकसभा सांसद सुकांता मजूमदार कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भरती

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुकांता मजूमदार कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

15 से 18 वर्ष के 31 %किशोरों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी गई

15 से 18 वर्ष के 31 %किशोरों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी गई. यह जानकारी पीएमओ की ओर से दी गयी.

दिल्ली में आज सामने आये 22,751 नये मामले, 17 की मौत

दिल्ली में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 22,751 नये मामले सामने आये हैं और 17 व्यक्ति की मौत हुई है.

केरल में 6238 नये मामले 30 की मौत

केरल में कोरोना संक्रमण के 6238 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 30 लोगों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल राज्यों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में कोविड 19 की स्थिति पर चर्चा होगी.

कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम मोदी की बैठक

देश में कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम मोदी बैठक कर रहे हैं. यह बैठक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola