Omicron Coronavirus News LIVE: UAE से मुंबई आने वाले लोगों को सात दिनों तक रहना होगा कोरेंटिन
Omicron Coronavirus News LIVE : दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम रहेंगे बंद, पंजाब में दोनों डोज लेने वाले ही कर सकेंगे खरीदारी और ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए.
UAE से मुंबई आने वाले लोगों को सात दिनों तक रहना होगा कोरेंटिन
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है और सरकार ने नया गाइडलाइन जारी किया है जिसके अनुसार UAE से मुंबई आने वाले लोगों को सात दिनों तक कोरेंटिन रहना होगा.
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 344 मामले
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 344 मामले सामने आये हैं. सबसे अधिक केस राजधानी रांची में हैं, जहां 118 संक्रमित पाये गये हैं.
राजस्थान में वैक्सीन नहीं लेने वालों को पब्लिक प्लेस पर नहीं मिलेगी एंट्री
राजस्थान में वैक्सीन नहीं लेने वालों को पब्लिक प्लेस पर 31 दिसंबर के बाद एंट्री नहीं मिलेगी. यह आदेश आज जारी किया गया. आदेश में नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने की बात भी कही गयी है.
नागपुर में न्यू ईयर पार्टी पर रोक
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर में न्यू ईयर की पार्टी पर रोक लगा दी गयी है. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉंन के मामले 165 हो गये हैं.
आंध्र प्रदेश में ओमिक्राॅन के 16 मामले, बंगाल में 11 केस
देश में ओमिक्राॅन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में आज ओमिक्राॅन के 10 और बंगाल में 11 नये केस सामने आये हैं.
राजस्थान में ओमिक्राॅन के 23 नये मामले
राजस्थान में ओमिक्राॅन वैरिएंट के 23 नये मामले सामने आये हैं. इन 23 मामलों के साथ प्रदेश में ओमिक्राॅन मरीजों की संख्या 69 हो गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए