Omicron Cases in India: केरल में ओमिक्रॉन का ब्लास्ट, 19 नये संक्रमित मिले
Omicron Cases in India LIVE: भारत में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है. विशेषज्ञों ने फरवरी तक इसकी वजह से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई है. केरल में आज 19 नये मामले आये, तो हरियाणा में 1.
केरल में ओमिक्रॉन का ब्लास्ट, 19 नये संक्रमित मिले
केरल में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 19 और मामले सामने आने के बाद राज्य में इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गयी. 19 मामलों में से 11 एर्नाकुलम में, 6 तिरुवनंतपुरम में और एक-एक त्रिशूर और कन्नूर में सामने आये.
हरियाणा में फिर मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट का केस, संक्रमितों की संख्या हुई 10
हरियाणा में रविवार को ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमण का एक और मामला सामने आया. इसके साथ ही वायरस के इस वैरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंचकुला जिले में कालका से 23 वर्षीय एक महिला अमेरिका से लौटी थी. वह ओमिक्रॉन से संक्रमित पायी गयी है. फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में पहले ही ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं.
हिमाचल प्रदेश पहुंचा कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी है. रविवार को ओमिक्रॉन का पहला केस सामने आया. राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने यह जानकारी दी. अवस्थी ने बताया कि 12 दिसंबर को मंडी जिले में 45 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थी और उसमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे थे.
जवाहर नवोदय विद्यालय के 48 छात्र और 3 स्टाफ कोरोना से संक्रमित मिले
महाराष्ट्र के अहमदनगर के टकली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 48 छात्र और 3 स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. अहमदनगर के डीएम राजेंद्र भोसले ने यह जानकारी दी है.
नाइजीरिया से असम लौटे व्यक्ति के परिवार के 4 सदस्य कोरोना से संक्रमित
नाइजीरिया से असम लौटा 57 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके परिवार के चार सदस्य और उसकी घरेलू सहायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए