Omicron in India LIVE : 15-18 साल के बच्चों को लगेगा 3 जनवरी से वैक्सीन
Omicron in India Live: भारत में ओमिक्रॉन अब काफी तेजी से फैलने लगा है. इसके साथ ही तीसरी लहर का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. देशभर में ओमिक्रॉन के 415 मामले हैं. वहीं, इसे देखते हुए 25 दिसंबर और नए साल के जश्न पर पाबंदियां बढ़ सकती है.
15-18 साल के बच्चों को लगेगा 3 जनवरी से वैक्सीन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यह घोषणा की कि 15-18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से वैक्सीन लगेगा.
महाराष्ट्र में आज आये 1,485 नये मामले, 12 की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 1,485 नये मामले सामने आये हैं जबकि 12 लोगों की मौत हुई है और 796 लोग स्वस्थ हुए हैं.
राजस्थान में ओमिक्राॅन के 21 मामले सामने आये
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के ओमिक्राॅन वैरिएंट के 21 मामले सामने आये हैं.
यूपी में ओमिक्रॉन का नया मरीज
उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन एक नया मरीज मिला है. जिसके बाद अब यहां नए वैरिएंट के कुल 3 मरीज मिल चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नए मामले मिले हैं और 20 लोग ठीक हुए.
मुबंई की इस सब्जी मंडी मास्क जरूरी
साउथ सेंट्रल मुंबई की 160 साल पुरानी सब्जी मंडी में भायखला में मास्क जरूरी कर दिया गया है. यहां मंडी एसोसिएशन ने यहां नो मास्क नो वैजीटेबल का बोर्ड लगाया है.
सरकार ने 10 राज्यों को भेजी चिट्ठी
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सरकार ने अलर्ट जारी किया है. केंद्र ने 10 राज्यों को कोविड वैक्सीनेशन में रफ्तार लाने के लिए चिट्ठी लिखी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन 10 राज्यों में केंद्र की तरफ से टीम भेजी जाएगी, क्योंकि इन राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है और कोरोना के मामलों में भी बढ़तरी हुई है. इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में टीमें भेजी जाएंगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए