ePaper

बाप ने 1 लाख में बेचा अपना ढाई साल का बेटा, क्या थी मजबूरी? बच्चा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2026 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Odisha Father sold son in 1 lakh due to poverty child recovered two detained

समाजिक संस्था के हवाले किया गया बच्चा. फोटो- स्क्रीनशॉट.

Odisha News: ओडिशा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बाप ने अपने ढाई साल के बेटे को मात्र 1 लाख में बेच दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एक्शन लिया और पुलिस को रिपोर्ट किया. पुलिस ने बच्चे को बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Odisha News: ओडिशा में मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने कथित तौर पर अपने ढाई साल के मासूम बच्चे को पैसों के बदले बेच दिया. हालांकि, समय रहते ओडिशा पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पिता और उसे खरीदने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है.

यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले के नीलगिरि अधिसूचित क्षेत्र परिषद (Nilgiri NAC) क्षेत्र के बारिसाही गांव की बताई जा रही है. मामला तब उजागर हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में कथित तौर पर बच्चे का पिता एक व्यक्ति से बच्चे की कीमत को लेकर सौदेबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा था. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

वीडियो के वायरल होने के बाद एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरि थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा ने वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी.

नीलगिरि के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि बच्चे को पश्चिम बंगाल के चिमिनीभाटी इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. अब उसे बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है.

कौन है पिता और किसको बेचा गया बच्चा?

पुलिस के अनुसार, बच्चे के पिता की पहचान राकेश कुमार बेहेरा उर्फ कुआ के रूप में हुई है. वह पेशे से राजमिस्त्री है. जांच में सामने आया है कि उसने कथित तौर पर एक बिचौलिए के जरिए एक लाख रुपये में बच्चे को बेचने की बात तय की थी. उसे पहली किस्त के रूप में करीब 50 हजार रुपये मिले थे.

एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पिता ने बच्चे को पश्चिम बंगाल के किसी डॉक्टर को बेचा था. पिता ने बताया कि वह डॉक्टर को नहीं जानता. बिचौलिए को ही उसके बारे में पता है.

पिता ने क्यों बेचा बच्चा?

पूछताछ के दौरान बेहेरा ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसने कहा कि उसके चार बच्चे हैं और उनका पालन-पोषण करना उसके लिए बेहद मुश्किल हो गया था. इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि बेहेरा ने दो शादियां की थीं और जिस बच्चे को बेचा गया, वह उसकी दूसरी पत्नी से है, जो उससे अलग रहती है.

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति या गिरोह तो शामिल नहीं है.

पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस केस दर्ज, छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की थी

ये भी पढ़ें:- 12 साल के बच्चे ने रची खुद की किडनैपिंग की कहानी, गुना पुलिस ने खोली सच्चाई

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola