ePaper

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस केस दर्ज, छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की थी

Updated at : 15 Feb 2026 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
Maharashtra Congress State President compares Chhatrapati Shivaji with Tipu Sultan Fir Lodged.

महाराष्ट्र के स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल. फोटो- एक्स.

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष और स्वराज्य की तुलना टीपू सुल्तान की अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई से की थी. इस बयान पर उनके खिलाफ पुणे बीजेपी शहर अध्यक्ष धीरज घाटे ने परवती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

पुणे सिटी पुलिस ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुणे बीजेपी शहर अध्यक्ष धीरज घाटे की शिकायत पर की गई है. आरोप है कि हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज को टीपू सुल्तान से तुलना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं. धीरज घाटे ने बताया कि परवती पुलिस स्टेशन में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

घाटे ने कहा, ‘हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की, जिससे उन हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जो शिवाजी महाराज को भगवान के समान मानते हैं. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसी टिप्पणी कर, जो लोगों की भावनाएं दुखाती है, हर्षवर्धन सपकाल क्या साबित करना चाहते हैं. इसी वजह से हमने परवती पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया.’

इससे पहले शनिवार को, मालेगांव नगर निगम के उपमहापौर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने को विवाद हुआ था. इस पर बोलते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने मीडिया से बातचीत में मराठी भाषा में बयान दिया था. इस तस्वीर का शिवसेना और अन्य संगठनों ने विरोध किया था.

सपकाल ने कहा था, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज जैसी वीरता और ‘स्वराज्य’ की अवधारणा, जिसे उन्होंने स्थापित किया था, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर टीपू सुल्तान ने बाद में अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध किया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस अर्थ में टीपू सुल्तान एक महान योद्धा थे, जिन्होंने अद्भुत साहस दिखाया और वह भारत माता के सच्चे सपूत थे. उन्होंने कभी किसी जहरीली या सांप्रदायिक सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया. वीरता के प्रतीक के रूप में हमें टीपू सुल्तान को भी छत्रपति शिवाजी महाराज के समान देखना चाहिए.’

पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 192, 196(1), 196(2), 352 और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सपकाल की टिप्पणियों से हिंदुओं और छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

एएनआई के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:- 12 साल के बच्चे ने रची खुद की किडनैपिंग की कहानी, गुना पुलिस ने खोली सच्चाई

ये भी पढ़ें:- ‘एयर इंडिया ने पीएम मोदी का टिकट किया कैंसिल’, खेड़ा बोले- कांग्रेस ने मणिपुर के लिए कराया था बुक

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola