‘एयर इंडिया ने पीएम मोदी का टिकट किया कैंसिल’, खेड़ा बोले- कांग्रेस ने मणिपुर के लिए कराया था बुक

Updated:
विज्ञापन
‘एयर इंडिया ने पीएम मोदी का टिकट किया कैंसिल’, खेड़ा बोले- कांग्रेस ने मणिपुर के लिए कराया था बुक

Pawan Khera Attacks PM Modi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के बीच बड़ा तंज कसा है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पीएम मोदी का मणिपुर का टिकट बुक कराया था, लेकिन एयर इंडिया ने उसे कैंसिल कर दिया.

विज्ञापन

Pawan Khera Attacks PM Modi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किए. पहले ट्वीट में खेड़ा ने असम से मणिपुर की टिकट बुकिंग के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पीएम पर मणिपुर को इग्नोर करने का आरोप लगाया. खेड़ा ने एक्स पर लिखा- हम समझते हैं कि चुनाव वाले राज्य हमेशा आपकी टॉप प्रायोरिटी होते हैं. लेकिन मणिपुर को छोड़ा नहीं जाना चाहिए. राज्य 2023 से जल रहा है – और यह फिर से जल रहा है. पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा- आप आज पहले से ही असम में हैं. मणिपुर बस एक घंटे की दूरी पर है. प्लीज वहां भी जाएं. प्रधानमंत्री की मौजूदगी मणिपुर में हमारे लोगों को भरोसा दिलाने में बहुत मदद कर सकती है. खेड़ा ने आगे कहा- आपके लिए इसे आसान बनाने के लिए, हमने गुवाहाटी से इंफाल के लिए आपकी फ़्लाइट भी बुक कर दी है – आपको बस प्लेन में चढ़ना है. क्योंकि मेरे पास आपका नंबर नहीं है, इसलिए मैं आपकी फ्लाइट टिकट यहां शेयर कर रहा हूं. प्लीज इसका इस्तेमाल करें.

खेड़ा ने टिकट कैंसिल का भी दिया अपडेट

एक अन्य ट्वीट में खेड़ा ने टिकट कैंसल होने का अपडेट किया और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा. खेड़ा ने एक्स पर लिखा- Air India को भी पता था कि PM मणिपुर नहीं जाएंगे. इसलिए, जो टिकट मैंने बुक किया था – मणिपुर के लोगों के लिए एक अच्छे इरादे से तोहफे के तौर पर – उसे बिना मेरी जानकारी के चुपचाप कैंसल कर दिया गया. अब यह आम बात हो गई है कि PM को किसी नॉर्थ-ईस्ट राज्य में जाने के लिए सिर्फ आने वाले चुनाव ही मजबूर कर सकते हैं. इसी वजह से आज असम में उनकी मौजूदगी – और मणिपुर में उथल-पुथल के बावजूद उनकी लगातार गैर-मौजूदगी का पता चलता है. PM CARES? सॉरी दोस्तों, साफ है कि ऐसा नहीं है.

एयर इंडिया ने खेड़ा को दे दी नसीहत

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के ट्वीट पर एयर इंडिया का भी रिएक्शन आया. कंपनी ने लिखा डियर मिस्टर खेरा, IX 1037 विमान आज तय समय पर चली. हमारी वेबसाइट पर सेल्फ-सर्विस ऑप्शन के जरिए अपनी मर्जी से बुकिंग कैंसिल कर दी गई थी. प्राइवेसी बनाए रखने और गलत इस्तेमाल से बचने के लिए, कृपया PNR, गेस्ट के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसी पर्सनल जानकारी पब्लिक में शेयर न करें. अगर आपको और मदद चाहिए, तो कृपया अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स DM करें.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola