Padmashri 2025: आजमगढ़ के डॉ सनी वर्मा का पद्मश्री 2025 के लिए नामांकन, आभूषण उद्योग में रचा है इतिहास
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Feb 2025 9:51 PM
Padmashri 2025
Padmashri 2025: इजुसा डायमंड ज्वेलरी के तहत डॉ सनी वर्मा पारंपरिक आभूषण कला को आधुनिक डिजाइनों से जोड़ा, जिससे यह ब्रांड न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी विशिष्ट पहचान मिली है. उनके नेतृत्व में इजुसा डायमंड ज्वेलरी उच्च गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है.
Padmashri 2025: भारतीय आभूषण उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उद्यमी डॉ सनी वर्मा का नाम भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार 2025 के लिए नामांकित किया है. बता दें, डॉ सनी वर्मा का सरोकार सिर्फ व्यापार से नहीं रहा है. उन्होंने उद्योग के साथ-साथ समाज सेवा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है. डॉ सनी वर्मा इजुसा डायमंड ज्वेलरी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. अपनी कठिन मेहनत से उन्होंने मीलों सफर तय किया है. अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने भारतीय आभूषण उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
व्यापार जगत में अनोखी उपलब्धियां
इजुसा डायमंड ज्वेलरी के तहत उन्होंने पारंपरिक आभूषण कला को आधुनिक डिजाइनों से जोड़ा, जिससे यह ब्रांड न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी विशिष्ट पहचान मिली है. उनके नेतृत्व में इजुसा डायमंड ज्वेलरी उच्च गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है. उनका मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को विश्व स्तरीय आभूषण प्रदान करना है. उनकी सोच ने भारतीय आभूषण उद्योग में नई क्रांति ला दी, जहां परंपरा और आधुनिकता का अनूठा समन्वय देखने को मिलता है.
सम्मान और प्रतिष्ठा
डॉ सनी वर्मा की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें कई मीडिया हाउस जैसे ज़ी न्यूज़, न्यूज नेशन समेत कई और प्रतिष्ठित मंचों की ओर से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा, प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्रियां नेहा धूपिया और शमिता शेट्टी भी उन्हें बेस्ट डायमंड ज्वेलरी और एक्सीलेंट डायमंड ज्वेलरी पुरस्कार से सम्मानित किया है.

सामाजिक योगदान
डॉ सनी वर्मा का कार्य क्षेत्र सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहा है. उन्होंने सामाजिक सुधार के लिए भी कई काम किए हैं. इसी को देखते हुए भारत सरकार की ओर से नामांकन संख्या 329596 के तहत डॉ सनी वर्मा को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. यह केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का प्रमाण नहीं है, बल्कि पूरे आभूषण उद्योग और समाज के लिए एक गौरवशाली क्षण है. उनका नामांकन भारत के बढ़ते व्यापारिक परिदृश्य और सामाजिक योगदान की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










