दिवाली-छठ के लिए टिकट बुकिंग करते समय दिख रहा है 'Error' और 'Regret' जैसे मैसेज, रेलवे ने सॉल्व कर दी प्रॉब्लम!

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ने बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Diwali Chhath train ticket booking : त्योहारों के मौसम में बिहार जाने वाली ट्रेनों के टिकट मिलना एक बड़ी चुनौती बन गया है. IRCTC पर 'हाई सिस्टम लोड' और 'एरर' जैसी समस्याओं का सामना करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने इस समस्या के समाधान के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है.

विज्ञापन

त्योहारों में बिहार जाने वाली ट्रेनों की मांग बढ़ते ही टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है. 13 सितंबर को 12 नवंबर की यात्रा के लिए आरक्षण खुला तो कई यात्रियों ने IRCTC पर 'हाई सिस्टम लोड', 'एरर' और 'रिग्रेट' जैसे संदेश दिखने की शिकायत की. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जवाब मांगा. यात्रियों के इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है.

विज्ञापन

टिकट बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों की बढ़ी परेशानी

  • दिवाली और छठ के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन का टिकट मिलना हर साल बड़ी चुनौती बन जाता है. इस बार भी आरक्षण खुलते ही सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप से जुड़ी परेशानी की शिकायत की.
  • कई यात्रियों का कहना है कि सुबह 8 बजे बुकिंग शुरू होने के बाद कुछ समय तक टिकट बुक करने में दिक्कत आई तो कईयों ने बताया कि टिकट बुक करते समय 'हाई सिस्टम लोड' 'एरर' और 'रिग्रेट' का संदेश दिखाई दे रहे हैं.
  • यात्रियों के समस्याओं के समाधान के लिए रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और दूसरे शहरों से बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं. जिससे दिवाली और छठ पर घर जाने में सहुलियत मिलेगी.

स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी दिवाली-छठ में घर जाने में राहत

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं। इनमें आनंद विहार से पाटलिपुत्र और लौकहा बाजार के अलावा मुजफ्फरपुर, जोगबनी और सीतामढ़ी के लिए भी सेवाएं शामिल हैं।

दिवाली-छठ के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

  • आनंद विहार–लौकहा बाजार (04014/04013): 16 सितंबर से 29 नवंबर तक आगे जाने वाली ट्रेन और 17 सितंबर से 30 नवंबर तक वापसी ट्रेन रोजाना चलेगी.
  • आनंद विहार–पाटलिपुत्र (04096/04095) : 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार से और 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पाटलिपुत्र से रोजाना सेवा रहेगी.
  • आनंद विहार–मुजफ्फरपुर (04028/04027) : 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आनंद विहार से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में सेवा बुधवार और शनिवार को रहेगी.
  • दिल्ली–सीतामढ़ी (04010/04009) : दिल्ली से 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक और सीतामढ़ी से 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साप्ताहिक सेवा चलेगी.
  • चंडीगढ़–पटना (04512/04511) : 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चंडीगढ़ से हर गुरुवार और 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक पटना से हर शुक्रवार चलेगी.
  • फिरोजपुर कैंट–पटना (04616/04615) : 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक और वापसी में 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सेवा रहेगी.

ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशन

टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

त्योहार के दौरान टिकट की मांग ज्यादा रहने वाली है, इसलिए बुकिंग खुलने से पहले आईआरसीटीसी खाते में लॉगिन कर, यात्रा की तारीख, स्टेशन और ट्रेन की जानकारी पहले से तैयार रखें.

अगर सामान्य कोटे में टिकट नहीं मिलता है तो रेलवे की ओर से घोषित स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की संख्या जरूर देखें. टिकट उपलब्धता की स्थिति लगातार बदल सकती है, इसलिए केवल एक ट्रेन पर निर्भर रहने के बजाय एक से ज्यादा विकल्प देखना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: Diwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola