बेंगलुरु से चेन्नई की दूरी घटकर हो जाएगी 262 KM, गडकरी ने एक्सप्रेसवे निर्माण का लिया जायजा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Jan 2023 6:19 PM

विज्ञापन

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे को 120 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है. बड़ी बात है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण से बेंगलुरु और चेन्नई के बीच की दूरी 300 किमी से घटकर 262 किमी हो जाएगी.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे की प्रगति का गुरुवार को निरीक्षण किया. गडकरी ने बताया, एक्सप्रेसवे का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा.

गडकरी बोले- साल 2024 के आखिर तक सड़क के मामले में देंगे अमेरिका को टक्कर

नितिन गडकरी ने कहा, हम देश में विश्व स्तरीय सड़क बुनियादी ढांचा बना रहे हैं. आपसे वादा करते हैं कि 2024 की समाप्ति से पहले हमारा सड़क ढांचा अमेरिका के मानक के बराबर हो जाएगा.

16,730 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 16,730 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. इसकी लंबाई 262 किलोमीटर है, जो 8-लेन का लेआउट है.

Also Read: नितिन गडकरी Youtube से कितना पैसा कमाते हैं, क्या आप जानते हैं, नहीं तो यहां पढ़े…

बेंगलुरु से चेन्नई की दूरी 300 से घटकर हो जाएगी 262 किलोमीटर

खबर है कि बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे को 120 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है. बड़ी बात है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण से बेंगलुरु और चेन्नई के बीच की दूरी 300 किमी से घटकर 262 किमी हो जाएगी.

Also Read: Good News: इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन! नितिन गडकरी ने बैंकों से की यह मांग

कम समय में पूरी होगी बेंगलुरु से चेन्नई की यात्रा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे परियोजना का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, इस परियोजना के तैयार हो जाने से यात्रा के समय को बचाने में मदद मिलेगी. साथ ही प्रमुख शहरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरने में देरी से भी बचा जा सकेगा. गडकरी ने कहा, मार्च, 2024 तक हम इस परियोजना को पूरा करना चाहते हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola