जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग मामले में NIA की कई जगह छापेमारी, एक स्थानीय पत्रकार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग मामले में NIA की कई जगह छापेमारी, एक स्थानीय पत्रकार गिरफ्तार

एनआईए ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में मंगलवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, जांच एजेंसी यह छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत कर रही है.

विज्ञापन

श्रीनगर: एनआईए ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में मंगलवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कई स्थानों में छापेमारी की गई है, अभी भी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी जारी है. वहीं छापेमारी के दौरान एक स्थानीय पत्रकार की भी गिरफ्तारी की सूचना है.


टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में छापेमारी 

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार तड़के कई स्थानों पर रिहायशी मकानों में छापेमारी की. उनके साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के कर्मी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी यह छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत कर रही है.

खबर की विस्तृत जानकारी के लिए जुड़े रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola