ePaper

New Covid Variants: भारत में कोविड के नए वैरिएंट का खौफ, डॉक्टर बोले- कई म्यूटेशन से गुजरेगा कोरोना वायरस

Updated at : 19 Oct 2022 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
New Covid Variants: भारत में कोविड के नए वैरिएंट का खौफ, डॉक्टर बोले- कई म्यूटेशन से गुजरेगा कोरोना वायरस

New Covid Variants: भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट की एंट्री होने के साथ ही मेदांता अस्पताल के एमडी डॉ. नरेश त्रेहन ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस कई म्यूटेशन से गुजरेगा.

विज्ञापन

New Covid Variants: भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट की एंट्री होने के साथ ही विशेषज्ञों ने इसको लेकर अलर्ट रहने की बात कही है. बताया जा रहा है कि देश में कोविड-19 के मामले किसी भी समय बढ़ सकते हैं. इसी के मद्देनजर, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों ने एडवाइजरी जारी की हैं. इस बीच, कोरोना वायरस को लेकर मेदांता अस्पताल के एमडी डॉ. नरेश त्रेहन ने बड़ी बात कही है.

कई म्यूटेशन से गुजरेगा कोरोना वायरस: डॉ. नरेश त्रेहन

डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा कि कोरोना वायरस कई म्यूटेशन से गुजरेगा. मेदांता अस्पताल के एमडी ने कहा कि कोरोना वायरस की हिस्ट्री रही है कि जब भी यह म्यूटेशन से गुजरा है, तो थोड़ा कमजोर पड़ा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ भी ऐसा ही हुआ था. डॉ. नरेश त्रेहन (Dr. Naresh Trehan) ने कहा यह सही है कि नया वैरिएंट और भी प्रभावी होंगे एवं फैलेंगे.


भारत में कोरोना के 1,946 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,946 नए मामले सामने आए है. वहीं, देश में संक्रमण से दस और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 923 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो चार मामले सामने आए, उनमें से महाराष्ट्र के 2 और हरियाणा तथा पश्चिम बंगाल के 1-1 मरीज थे. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है.

मास्क पहनने पर जोर

इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के कुछ हिस्सों से SARS-CoV-2 वायरस के आमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के नए सब-वैरिएंट के मामले सामने आने के बीच कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में कहा गया कि मास्क पहनना और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जारी रहना चाहिए. इस संबंध में जारी किए गए बयान के अनुसार, मनसुख मांडविया ने अधिकारियों को प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या और स्थिति पर नजर रखने तथा टीकाकरण की गति तेज करने को कहा है.

Also Read: Omicron Variant: कोरोना के नये वेरिएंट से दहशत, देशभर में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola