नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की तबीयत बिगड़ी, महराजगंज से दिल्ली एम्स रेफर

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद 78 वर्षीय पौडेल को अस्पताल लाया गया था. 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत खराब हो गयी. जिसके बाद उन्हें काठमांडू के महाराजगंज में टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब उन्हें वहां से दिल्ली एम्स लाया जा रहा है.
नेपाली राष्ट्रपति को सांस लेने में हो रही दिक्कत
नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद 78 वर्षीय पौडेल को अस्पताल लाया गया था. 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने पौडेल का लिया हालचाल
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने पौडेल का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया था.
Nepal President Ram Chandra Poudel is being shifted to AIIMS Delhi from Tribhuwan University Teaching Hospital- Maharajgunj.
Nepal President was admitted to the hospital yesterday after fall in oxygen levels. In yesterday's follow-up it was found that he had an infection in his… pic.twitter.com/Z6JvoOA4XZ
— ANI (@ANI) April 19, 2023
एक महीने के भीतर दो बार अस्पताल में भर्ती हुए नेपाली राष्ट्रपति
यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति एक महीने के भीतर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. पिछले हफ्ते पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










