NEET Paper Leak: एक्शन में CBI, देशभर में अबतक 25 की गिरफ्तारी, सड़क से संसद तक हंगामा जारी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jun 2024 8:39 PM

विज्ञापन

NEET Paper Leak

NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच में सीबीआई पूरी तरह से जुट गई है. दूसरी ओर परीक्षा में कथित रूप से धांधली और पेपर लीग मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा जारी है.

विज्ञापन

NEET Paper Leak: नीट मामले में अबतक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें झारखंड से 5, बिहार से 13, गोधरा से 5 और लातूर से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गुजरात पुलिस ने अबतक गोधरा के एक स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

सीबीआई टीम जांच के लिए गोधरा पहुंची

केंद्रीय अन्वेषण बयूरो (सीबीआई) की एक टीम पांच मई को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सोमवार को गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित गोधरा शहर पहुंची. गोधरा पुलिस ने 27 उम्मीदवारों से 10-10 लाख रुपये लेकर नीट-यूजी उत्तीर्ण कराने में उनकी मदद करने की कथित कोशिश के लिए आठ मई को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया था.

संसद में नीट को लेकर हंगामा

नीट परीक्षा में कथित अनियमितता के मुद्दे की गूंज सोमवार को लोकसभा में भी सुनाई दी जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सदन की सदस्यता की शपथ ग्रहण करते समय विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की. जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के लिए अपने स्थान से उठे तो विपक्षी दलों के कुछ सदस्य ‘नीट-नीट’ और ‘शेम-शेम’ के नारे लगाने लगे. विपक्षी दल नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने और शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

संसद तक मार्च के दौरान दो दर्जन से अधिक छात्र हिरासत में लिए गए

नीट-यूजी और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे दो दर्जन से अधिक छात्रों को हिरासत में ले लिया गया जिनमें से कुछ कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के सदस्य भी थे. नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत के दिन संसद तक जुलूस निकालने की योजना बनाई थी. बड़ी संख्या में छात्र तख्तियां और एनएसयूआई के झंडे लेकर जंतर-मंतर पर ‘छात्र संसद घेराव’ के लिए एकत्र हुए. विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्रों को जुलूस निकालने से रोकने के लिए इलाके में बैरिकेड लगा दिए. मौके पर अर्धसैनिक बलों सहित दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती की गई थी. विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने बैरिकेड को पार करने की कोशिश की. जिसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर विभिन्न पुलिस थानों में ले गयी.

Also Read: ‘पीएम मोदी सरकार बचाने में व्यस्त’, राहुल गांधी ने NDA के 15 दिनों के कार्यकाल का जारी किया रिपोर्ट

Also Read: NEET Paper Leak: CBI की स्पेशल टीम पटना पहुंची, EOU ने सौंपे दस्तावेज

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola