'पीएम मोदी सरकार बचाने में व्यस्त', राहुल गांधी ने NDA के 15 दिनों के कार्यकाल पर साधा निशाना
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jun 2024 6:34 PM
rahul gandhi
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने एनडीए सरकार के पहले 15 दिनों के कार्यकाल का हिसाब मांगा है.
Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह मनोवैज्ञानिक रूप से बैकफुट पर हैं तथा अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डाला और केंद्र सरकार के पहले 15 दिनों के कार्यकाल का हिसाब मांगा है. राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में 15 दिनों में जो मुद्दे सबसे अधिक छाये रहे उसकी सूची जारी की. जिसमें ट्रेन दुर्घटना, नीट सहित 10 मुद्दों को गिनाया.
पीएम मोदी सरकार बचाने में व्यस्त
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा, नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं. कांग्रेस सांसद ने एक बार फिर से संविधान का मुद्दा उठाया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है – और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे.
सरकार पर जारी रहेगा विपक्ष का दबाव
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को चेतावनी भी दे डाली. उन्होंने कहा, I.N.D.I.A. का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज उठाएगा और प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा.
राहुल गांधी ने NDA के पहले 15 दिन के मुद्दों की सूची जारी की
- भीषण ट्रेन दुर्घटना
- कश्मीर में आतंकवादी हमले
- ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा
- NEET घोटाला
- NEET PG निरस्त
- UGC NET का पेपर लीक
- दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे
- आग से धधकते जंगल
- जल संकट
- हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें
विपक्षी नेताओं ने हाथों में संविधान की प्रतियां लेकर लोकसभा कक्ष तक मार्च किया
नई लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने हाथों में संविधान की प्रतियां लेकर लोकसभा कक्ष तक मार्च किया. यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष का संदेश जनता तक पहुंच रहा है, तो राहुल गांधी ने कहा, हमारा संदेश जनता तक पहुंच रहा है और कोई भी ताकत भारत के संविधान का बाल भी बांका नहीं कर सकती और हम इसकी रक्षा करेंगे.
Also Read: Emergency 50th Anniversary: पीएम मोदी के बयान पर छिड़ी जंग, 25 जून को देशभर में बैठक करेगी बीजेपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










