Live Updates

NEET, JEE Exam 2020 LIVE : जानिए किस राज्य में परीक्षार्थियों के लिए मिलेगी क्या सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

NEET, JEE Main 2020 admit card, New Exam Date, mock test paper, exam centers, jee exam guidelines : 1 सितंबर से शुरू होने वाली नीट और जेईई मेन एग्जाम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल, गैर बीजेपी शासित राज्यों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में इसे रद्द करने के लिए याचिका पर सुनवाई होने वाली है. इसी बीच बीजेपी नेता ने सुब्रमण्यम स्वामी ने सरकार समय एग्जाम कैंसिल करने का अनुरोध किया है. वहीं जेईई एग्जाम को लेकर राज्य सरकारों ने तैयारी शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश रसरकार ने बताया कि कल सभी परीक्षार्थियों को फ्री ट्रैवल सुविधा प्रदान की जाएगी. नीट और जेईई एग्जाम से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

हर परीक्षा केंद्र को किया जाएगा सैनिटाइज

जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में होनी है। लिहाजा, हर परीक्षा केंद्र को हर परीक्षा के पहले और बाद में सैनिटाइज किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ही मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे. हर उम्मीदवार से सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म भरवाया जाएगा. अगर जरा भी कोविड की शंका होगी तो अलग से बने आईसोलेशन परीक्षा कक्ष में उन्हें बैठाया जाएगा.

रोस्टरवार होगा कंप्यूटर का इस्तेमाल

परीक्षा के दौरान एक कमरे में 12 से ज्यादा उम्मीदवार नहीं बैठ पाएंगे. जेईई मेन कंप्यूटर आधारित परीक्षा है. इसलिए उम्मीदवारों को एक-एक कंप्यूटर छोड़कर बैठाया जाएगा. पहली पाली में जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल उम्मीदवार करेगा, दूसरी पाली में आने वाला उम्मीदवार उसका इस्तेमाल नहीं करेगा. इसके बजाए दूसरे कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा.

सीजेआई बोबड़े से अपील

जेईई मेन में शामिल होने जा रहे एक 17 साल के स्टूडेंट ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शरद अरविंद बोबड़े (CJI SA Bobde) को चिट्ठी लिखकर परीक्षा स्थगित करने की मांग की है. इस चिट्ठी में अभ्यर्थी ने देश में कोरोना वायरस और बाढ़ के हालातों के मद्देनजर जेईई और नीट दोनों परीक्षाएं स्थगित करने की अपील की है.

छत्तीसगढ़ में हुआ सुविधाओं का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सभी जिला मजिस्ट्रेट को नीट और जेईई के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापिस भेजने की व्यवस्थाएं कराने का निर्देश दिया है. इसके लिए सीएम भूपेश बघेल ने परीक्षार्थियों की संख्यानुसार बस, मिनी बस और जीप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है.

छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में लगभग 13,500 परीक्षार्थियों के लिए 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में हिस्सा लेने वाली छात्राओं के माता या पिता में से किसी एक अभिभावक को भी उनके साथ आने की अनुमति दी जाएगी. उनकी यात्रा भी मुफ्त में कराई जाएगी. इसका खर्च राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी.

मध्य प्रदेश में मिलेगा मुफ्त यातायात

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के परीक्षार्थियों को यातायात संबंधी समस्याओं से बचाने के लिए वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कुछ सुविधाएं उपलब्ध करवाने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘मध्य प्रदेश सरकार जेईई और नीट के परीक्षार्थियों के लिए यातायात के मुफ्त साधन उपलब्ध करवाएगी. इन सुविधाओं की व्यवस्था ब्लॉक और जिला के हेडक्वॉर्टर के बीच करवाई जाएगी. इसके लिए परीक्षार्थी 181 पर कॉल कर सकते हैं या चाहें तो 31 अगस्त से http://mapit.Gov.In/covid-19 साइट पर क्लिक कर भी अप्लाई कर सकते हैं.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola