लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा एनडीए, कोलकाता में बोले आरपीआई नेता आठवले

रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में दो और उत्तर प्रदेश में दो सीटें मांगी हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा लाेकसभा चुनाव में बंगाल में 42 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा.
कोलकाता में आरपीआइ की रैली
कोलकाता में अपनी पार्टी की एक रैली के लिए आये रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआइ) के प्रमुख रामदास आठवले ने कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी आइएनडीआइए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के डर से उसके सभी सहयोगी साथ छोड़ते जा रहे हैं.
Also Read: राजग में शामिल होने का नीतीश कुमार का फैसला सही- रामदास आठवले
रामदास आठवले ने की ममता बनर्जी की तारीफ
उन्होंने बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी तारीफ की. आठवले ने कहा कि ममता बनर्जी ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है. दीदी से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने मजाकिया लहजे में यहां तक कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी भी एनडीए में शामिल हो सकती हैं, क्योंकि वह पहले एनडीए में ही थीं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी एनडीए में आ गये हैं. यूपी में रालोद नेता जयंत चौधरी भी आ रहे हैं. यह आइएनडीआइए के लिए बड़ा धक्का है.
बंगाल चुनाव लड़ सकती है आरपीआइ
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आरपीआइ बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर लड़ सकती है. उन्होंने कहा कि हम राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दलितों, मुसलमानों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य वर्ग के लोगों को साथ लेना चाहते हैं. बंगाल में हम 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर उम्मीदवार दे सकते हैं.
Also Read: ‘हम दो हमारे दो बोलने के लिए शादी करें राहुल गांधी’, रामदास आठवले ने यूं ली चुटकी
बंगाल की 25 सीटें जीतेगी एनडीए
आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में दो और उत्तर प्रदेश में दो सीटें मांगी हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भाजपा लाेकसभा चुनाव में बंगाल में 42 में से कम से कम 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. आठवले ने दोपहर में यहां आरपीआइ समर्थकों की एक रैली को भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




