ePaper

PM मोदी के पास बंगाल जाने के लिए वक्त, लेकिन किसानों से मिलने का समय नहीं, रांची में बोले NCP अध्यक्ष शरद पवार

Updated at : 07 Mar 2021 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी के पास बंगाल जाने के लिए वक्त, लेकिन किसानों से मिलने का समय नहीं, रांची में बोले NCP अध्यक्ष शरद पवार

PM Modi Rally In Kolkata Against West Bengal Mamta Banerjee Govt राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (NCP President Sharad Pawar) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में विशाल रैली को संबोधित किए जाने को लेकर उनपर जोरदार हमला बोला है.

एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार रांची में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास विदेश जाने का समय है. आज पश्चिम बंगाल में जाने के लिए उनके पास समय है. लेकिन, देश की राजधानी दिल्ली के पास 20 किलोमीटर पर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 100 दिनों से किसान आंदोलन पर बैठे हैं, प्रधानमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय नहीं है.

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार रविवार को झारखंड के रांची स्थित हरमू मैदान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. यहां शरद पवार ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पक्ष लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल ममता बनर्जी के खिलाफ किया जा रहा है. ऐसे में आम जनता को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथ में सत्ता नहीं आए और एक बार फिर बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनें.

Also Read: UP Panchayat Election 2021 : आरक्षण से बदला सियासी समीकरण, मुलायम सिंह यादव का परिवार सैफई से बाहर

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola