Weather Forecast: फिर चलेगी शीतलहर, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : उत्तर भारत में अगले हफ्ते से शीतलहर के एक नये दौर के शुरू होने और इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. ठंडी पछुआ और हवा में मौजूद 90 से 100 फीसदी आद्रता के कारण बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा. जानें यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार से फिर से शीत लहर आ सकती है. आईएमडी ने कहा था कि शीत लहर के दौरान पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिली, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई हुई है.

IMD ने जारी किया येल्लो अलर्ट

ओड़िसा में घने कोहरे को देखते हुए IMD ने अगले दो दिनों के लिए येल्लो अलर्ट भी कारी किया है. ओड़िसा के अंगुल, ढेंकानाल, कटक, क्योंझर, जाजपुर, भद्रक, खोरधा, नयागढ़, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

IMD ने ओडिशा में बारिश की भविष्यवाणी की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.

बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द

कश्मीर घाटी में आज बर्फबारी के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे कश्मीर से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सुबह उड़ानें संचालित हुईं, लेकिन कम दृश्यता और बर्फबारी के कारण इन्हें निलंबित करना पड़ा.

श्रीनगर में भारी बर्फबारी आनंद लेते दिखे लोग

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी हुई. इस दौरान लोग हिमपात का आनंद लेते दिखे.

शिमला में हल्की बर्फबारी से सैलानी खुश

शिमला में कल हल्की बारिश के बाद हुई बर्फबारी से सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में 200 से अधिक सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola