Live Updates

Weather Forecast: फिर चलेगी शीतलहर, यूपी-दिल्ली सहित कांपेंगे ये राज्य, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : दिल्‍ली में गुरुवार को बादल छाए रहने और बेहद हल्‍की बारिश की संभावना है. बिहार और यूपी में कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. शिमला की मध्य और ऊंची पहाड़ियों में ताजा हिमपात दर्ज की गयी है. मौसम का मिजाज बिगड़ने से जोशीमठ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. झारखंड में बढ़ती ठंड का कहर दिखने लगा है. राज्य के कई जिले शीतलहर की चपेट में है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है आज मौसम

विज्ञापन

घने कोहरे और शीत लहर के एक और दौर की संभावना

उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले दो तीन दिनों में घने कोहरे और शीतलहर का एक और दौर आने की संभावना है. इसके कारण ठंड में भी इजाफा होगा. तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक इन क्षेत्रों के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है. इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से हल्की बारिश या बर्फबारी और आस-पास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. (भाषा)

ठंड से राहत

हरियाणा और पंजाब के कई जगहों पर आज यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है. इस कारण प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली. कई दिनों की हाड़ कंपाती ठंड और कोहरे के बाद चंडीगढ़ में आज खिली धूप निकली. शहर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पूरे उत्तर भारत में तापमान में फिर से कमी आएगी

IMD मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि अभी उत्तर भारत में ठंड कम हो गई है. 2 दिन बाद पूरे उत्तर भारत में तापमान में फिर से कमी आएगी. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमि राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान में कमी होगी. धीरे-धीरे पूर्वी राज्यों में तापमान में कमी आएगी. शीतलहर दोबारा से आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से शीतलहर की स्थिति बन सकती है. आने वाले 2-4 दिन हवाएं तेज होने के कारण कोहरे की स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी. 15- 16 के आसपास घने कोहरे की भी आशंका है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में बादल छाए

बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनेगा. इसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 12-13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे. हालांकि इस दौरान व्यापक स्तर पर बारिश या मावठ होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है.

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे कुछ दिनों के लिए शीतलहर से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में भारतीय रेलवे की 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में घने कोहरे की वजह से कई घरेलू फ्लाइट्स लेट हुईं हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola