Live Updates

Weather Forecast: मुंबई पर छाई धुंध की चादर, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Ghaziabad: Commuters wait for buses at a stop during rain in Ghaziabad, Friday, Sept. 15, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI09_15_2023_000014B)

Weather Forecast LIVE Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से 17 अक्टूबर तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है जो तीव्र हो सकता है और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. जानें आज आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

मुंबई पर छाई धुंध की चादर

मुंबई के आकाश पर बुधवार को धुंध की चादर छा गई, जिसके बाद शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में पहुंच गया. शहर में पिछले तीन दिनों से यह प्रक्रिया जारी है. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली के अनुसार बुधवार शाम छह बजे मुंबई की हवा में पीएम10 का स्तर 143 था, जबकि दिल्ली में यह आंकड़ा 122 था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि नमी, प्रति-चक्रवाती वायु प्रसार की उपलब्धता हवा को ऊपर चढ़ने की अनुमति नहीं देती है. इसके कारण हवा में नमी रुक जाती है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर, 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में था. शहर में रविवार और सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में थी. वायु गुणवत्ता में सोमवार रात शहर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से सुधार हुआ है.

Weather Forecast Live Updates: दिल्ली में बढ़ी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, और यह इस साल अक्टूबर में दर्ज सबसे कम अधिकतम तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के मुताबिक दिल्ली में रात भर हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आई, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather Forecast Live Updates: यहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हो सकती है.

भारी बारिश के गिरा मंदिर का हिस्सा

जम्मू स्थित प्राचीन रणबीरेश्वर मंदिर का एक हिस्सा बारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ध्वस्त हो गया. मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रहे धर्मार्थ ट्रस्ट ने यह जानकारी दी. ट्रस्ट ने बताया कि घटना में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है.

Weather Forecast LIVE Today: कश्मीर में हल्की बर्फबारी

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में सोमवार को हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिसके बाद माना जा रहा है कि समय से पहले ही सर्दी ने दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) श्रीनगर के उप निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि मौसम में 18 अक्टूबर से सुधार होगा और 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. 24 अक्टूबर तक भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola