Rath Yatra: रथ यात्रा के दौरान मकान की बालकनी गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Jun 2023 9:34 PM
दरियापुर थाने के निरीक्षक जे एस चौधरी ने बताया कि घायलों में से कुछ दूसरी मंजिल की बालकनी पर खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे, जबकि कुछ नीचे खड़े थे. उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मेहुल पांचाल (36) की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच की हालत स्थिर बताई जा रही है.
अहमदाबाद के दरियापुर इलाके में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मार्ग पर एक जर्जर मकान की बालकनी मंगलवार दोपहर ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये.
बालकनी पर खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे लोग, तभी हुआ हादसा
दरियापुर थाने के निरीक्षक जे एस चौधरी ने बताया कि घायलों में से कुछ दूसरी मंजिल की बालकनी पर खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे, जबकि कुछ नीचे खड़े थे. उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मेहुल पांचाल (36) की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच की हालत स्थिर बताई जा रही है.
बालकनी में बच्चे और महिलाएं खड़ी थीं
बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय बालकनी में बच्चे और महिलाएं भी खड़ी थीं. अचानक हुए हादसे में बालकनी में मौजूद लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और सभी बालकनी के साथ नीचे गिर गये. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों के ऊपर भी मलबा गिरा, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आयीं.
हादसे का वीडियो वायरल
घटना के वीडियो में दिखा है कि जब वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा गुजर रही थी, तो तीन लोग बालकनी में खड़े थे. दो मंजिला भवन पुराना व जर्जर बताया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष सावधानी बरती थी कि रथ यात्रा के दौरान ऐसी कोई घटना न हो. हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए पुलिसकर्मियों के पहुंचने के साथ यात्रा जारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










