National Herald Case: सोनिया गांधी से ED ने की दो घंटे पूछताछ, 25 को फिर बुलाया, कांग्रेस का प्रदर्शन
New Delhi: Congress President Sonia Gandhi with party General Secretary Priyanka Gandhi arrives to appear before the Enforcement Directorate for questioning in connection with the National Herald case, in New Delhi, Thursday, July 21, 2022. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI07_21_2022_000068A)
National Herald Case: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में करीब दो घंटे पूछताछ की. दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी ने फिर से उन्हें 25 जुलाई को बुलाया है. इधर सोनिया गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया. कई जगहों पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, तो 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया. हिंसक विरोध को देखते हुए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा.
ED दफ्तर से बाहर निकलीं सोनिया गांधी, दो घंटे से अधिक समय तक हुई पूछताछ
सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल चुकी हैं. ईडी ने उनसे नेशनल हेराल्ड मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. पहले दौर की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें दूसरे दौर की बातचीत के लिए 25 जुलाई को बुलाया है.
सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान प्रियंका-राहुल को रखा गया दूर
सोनिया गांधी से ईडी के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं. 12 बजे सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंचीं थीं, अबतक ढाई घंटे की पूछताछ हो चुकी है. इधर सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दूर रखा गया है. हालांकि प्रियंका गांधी को ‘प्रवर्तन भवन’ मुख्यालय में ठहरने की अनुमति दी गई है ताकि स्वास्थ्य समस्या होने की स्थिति में वह अपनी मां के साथ रहें और उन्हें दवाएं दे सकें. लेकिन उन्हें पूछताछ कक्ष से दूर रखा गया है. जबकि राहुल गांधी ईडी दफ्तर से वापस लौट गये.
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पी चिदंबरम, अजय माकन हिरासत में
सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच को लेकर पार्टी द्वारा बुलाए गए देशव्यापी विरोध के मद्देनजर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अजय माकन और अन्य को हिरासत में लिया गया.
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी की ईडी सामने पेशी को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए