Breaking News: गो फर्स्ट ने 12 मई तक परिचालन संबंधी कारणों से अपनी सभी उड़ानें रद्द की

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: शरद पवार बने रहेंगे एनसीपी अध्यक्ष. उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 महामारी का दर्जा घटाते हुए कहा कि यह अब वैश्विक आपात स्थिति नहीं. मणिपुर हिंसा को लेकर मिजोरम में भी जिलों के सभी उपायुक्तों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है. उत्तराखंड में केदारनाथ धाम यात्रा आज यानी शुक्रवार को दोबारा शुरू हो गई है. रुद्रप्रयाग जिले में ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा को रोक दिया गया था.

विज्ञापन

गो फर्स्ट ने 12 मई तक सभी उड़ानें रद्द की

मुसीबतों से जूझ रही गो फर्स्ट ने 12 मई 2023 तक परिचालन संबंधी कारणों से अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी है.

बड़ी हिंसा की सूचना नहीं- भारतीय सेना

असम हिंसा को लेकर भारतीय सेना ने कहा कि चुराचंदपुर, केपीआई, मोरेह और काकिंग अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं. सेना ने बताया कि बीती रात से किसी बड़ी हिंसा की सूचना नहीं है. बीते 12 घंटों में इंफाल के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में आगजनी की छिटपुट घटनाएं और असामाजिक तत्वों द्वारा नाकाबंदी के प्रयास किया गया था.

मिजोरम में भी हाई अलर्ट

मणिपुर हिंसा को लेकर मिजोरम में भी जिलों के सभी उपायुक्तों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है. मिजोरम में शरण लेने वाले लोगों के लिए अस्थायी आश्रय और अन्य सुविधाओं सहित सुरक्षा प्रदान करने के लिए उचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया है.

WHO ने कोरोना के खत्म होने की घोषणा की

कोरोना के खिलाफ एक अच्छी खबर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 महामारी का दर्जा घटाते हुए कहा कि यह अब वैश्विक आपात स्थिति नहीं. WHO ने कोरोना के खत्म होने की घोषणा की है.

शरद पवार बने रहेंगे एनसीपी अध्यक्ष

शरद पवार बने रहेंगे एनसीपी अध्यक्ष. उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है.

वायुसेना के 3 अधिकारियों को जमानत

गुजरात हाईकोर्ट ने 1995 के कस्टडी में डेथ मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे वायुसेना के 3 अधिकारियों को जमानत दे दी है. सीबीआई की विशेष अदालत ने बीते साल उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. जस्टिस एसएच वोरा और जस्टिस एसवी पिंटो ने रिटायर ग्रुप कैप्टन अनूप सूद, रिटायर सार्जेंट अनिल के एन और सर्विंग सार्जेंट महेंद्र सिंह शेरावत की सजा को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola