Live Updates

Breaking News: AAP पार्षदों ने एमसीडी पीठासीन अधिकारी को लिखा पत्र, एल्डरमैन को मतदान से रोकने की मांग

Updated:
विज्ञापन

Breaking News 5 February 2023: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर रविवार सुबह आयी. चीन के ‘जासूसी गुब्बारे’ को अमेरिका ने मार गिराया है. बाइडेन की मंजूरी के बाद एक्शन लिया गया. खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन इस बार 10 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा. पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबर यहां

विज्ञापन

AAP पार्षदों ने एमसीडी पीठासीन अधिकारी को लिखा पत्र, एल्डरमैन को मतदान से रोकने की मांग

आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पीठासीन अधिकारी को पत्र लिखकर छह फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के लिए होने वाले चुनाव में एल्डरमैन को मतदान करने से रोकने की मांग की. आप पार्षदों ने कहा कि यदि एल्डरमैन को चुनाव में मतदान करने दिया गया, तो यह दिल्ली के लोगों का अपमान होगा.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अवापल्ली थाना क्षेत्र में भाजपा के उसुर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ काकेकम की नक्सलियों ने हत्या कर दी. एएसपी बीजापुर ने हत्या की पुष्टि की और बताया कि उनके आवास के बाहर नक्सलियों ने उन्हें चाकू मार दिया.

असम में बाल विवाह से जुड़े मामलों में 2278 लोगों की गिरफ्तारी

असम पुलिस ने अब तक राज्य भर में बाल विवाह से जुड़े मामलों में 2278 लोगों को गिरफ्तार किया है और 4074 मामले दर्ज किए हैं.

प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये दिये : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी तीर्थ और सांस्कृतिक स्थलों को बेहतर बनाना है ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े. हमने राज्य भर के प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में सुविधाओं में सुधार के लिए 1000 करोड़ रुपये सुनिश्चित किए हैं.

तमिलनाडु में अंडे खाने से 12 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के रामनाथपुरम शिवनंतपुरम, परमाकुडी में एक नगरपालिका प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर अंडे खाने के बाद 12 छात्रों को पेट में दर्द और उल्टी का अनुभव हुआ. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. विधायक एस मुरुगेसन और सहायक कलेक्टर आफताब रसूल ने स्कूल की रसोई का निरीक्षण किया.

सीएम धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों के लिए राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों को दिखायी हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली के उत्तराखंड सदन से जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola