Breaking News Live : राजस्थान में दो ट्रकों में भीषण टक्कर, पांच लोग जिंदा जले
Breaking News Live Updates: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है. मुंबई पुलिस ने बताया, मंगलवार की रात मुंबई के मुलुंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तुकाराम सावंत नाम के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. देश के कई इलाकों में बारिश के कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गयी है. कई राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बनें रहें प्रभात खबर के साथ.
राजस्थान में दो ट्रकों में भीषण टक्कर, पांच लोग जिंदा जले
जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो अन्य ट्रको को टक्कर मार दी, जिसके बाद लगी आग मे पांच लोग जिंदा जल गए. पुलिस ने बताया कि मवेशियों को ले जा रहे ट्रक सहित तीन ट्रकों में आग लग गई और आग में 12 मवेशियों की भी मौत हो गई. उसने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके में हुआ.
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया
देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, मारी गई गोली
देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया गया है. बताया जा रहा है की उनकी गाड़ी पर चार हमलावरों ने गोली चलाई, जिसमें उनके पीठ में एक गोली जा लगी है. उन्हे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एनआरएफ की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी, संसद में आएगा विधेयक
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) की स्थापना के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी. इसके लिए संसद में राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 2023 पेश किया जाएगा. बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. उन्होंने बताया कि इस विधेयक के पारित होने पर अस्तित्व में आने वाला कानून वर्ष 2008 के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड अधिनियम का स्थान लेगा.
शिंदे सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया है. हमने महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का भी बड़ा निर्णय लिया है और इसका लाभ राज्य के सभी लोगों को दिया जाएगा. सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया, आज की बैठक में हमने 40,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इससे 1,20,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. कई उद्योग महाराष्ट्र में आ रहे हैं क्योंकि हमारे राज्य में बहुत संभावनाएं हैं. अब महाराष्ट्र FDI में फिर नंबर 1 बन गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए