Live Updates
Breaking News: फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच आई दरार, पानी का बहाव रुका
Author Pritish sahay
Updated:
विज्ञापन
Breaking News: राहुल गांधी के समर्थन में सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं. राजस्थान के बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता. पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात का 99वां एपिसोड. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की लाहौर के मीनार ए पाकिस्तान मैदान में रैली. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
विज्ञापन
फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच आई दरार, पानी का बहाव रुका
पंजाब के सिंचाई अधिकारी ने कहा कि फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच दरार आ गई. जिससे पानी का बहाव रुका है. उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर पहुंचे और जरूरी मशीनें मंगवाई गई हैं. हम आगे की कार्रवाई करेंगे. मरम्मत का काम किया जाएगा. शहर में कोई नुकसान नहीं हुआ.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 153 नये मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 153 कोविड पॉजिटिव मामले और शून्य मौतें दर्ज की गई हैं. सकारात्मकता दर 9.13% है जबकि सक्रिय मामले 528 हैं.
सीबीआई ने 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप में विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त डीजीएफटी को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के लिए संयुक्त डीजीएफटी, विदेश व्यापार महानिदेशालय, राजकोट (गुजरात) को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें