Breaking News: कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का विरोध,स्थानीय लोगों और पार्षदों ने निकाला कैंडल मार्च
Breaking News: जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है. सोमवार को उनकी हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों और पार्षदों ने कैंडल मार्च निकाला. सांसद ओवैसी के रिश्तेदार ने खुदकुशी क ली है. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विमल पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में आग लग गई. देश दुनिया की खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे प्रभात खबर के साथ.
ओवैसी के रिश्तेदार ने की खुदकुशी
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के रिश्तेदार मजहर उद्दीन खान ने खुदकुशी कर ली है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि मजहर उद्दीन खान ने अस्पताल लाने से 4 घंटे पहले खुद को गोली मार ली थी. पुलिस ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी हथियार है, हम जांच करेंगे कि इस्तेमाल किया गया हथियार वहीं है या नहीं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. डीसीपी जोएल डेविस ने बताया कि उनका संपत्ति और पारिवारिक विवाद था. मामले की जांच जारी है.
त्रिपुरा में फिर खिलेगा कमल!
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है. एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को 60 में से 36 से 45 सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है. वहीं, लेफ्ट और कांग्रेस को 6 से 11 टीएमपी को 9 से 16 सीटें मिल सकती है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए