Breaking News : हरियाणा के गुड़गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं. सिडनी के एरिना स्टेडियम में पीएम मोदी के स्वागत और सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 20 भारतीय मूल के लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी सिडनी में फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एंड्रयू फॉरेस्ट से मुलाकात की. हरियाणा के रोहतक में किराना की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

हरियाणा के गुड़गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म

हरियाणा के गुड़गांव में 42 साल एक व्यक्ति ने अपने कार्यालय के बाहर खड़ी कार में दिल्ली की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला (30) ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलवाने में मदद का भरोसा दिया था. पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति ने आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी दावा किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह इसे इंटरनेट पर वायरल कर देगा. उन्होंने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देता था.

स्पाइसजेट ने पायलटों का वेतन बढ़ाया

किफायती विमानन सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने मंगलवार को पायलटों (कैप्टन) के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की. एयरलाइन ने कहा कि पायलटों का 75 उड़ान घंटों के लिए मासिक वेतन बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये किया जा रहा है. इसके अलावा, एयरलाइन ने पायलटों के लिए एक पद से जुड़ी निष्ठा से संबंधित अवार्ड की भी घोषणा की है. प्रशिक्षकों तथा फर्स्ट ऑफिसर्स के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है. एयरलाइन ने बयान में कहा कि पायलटों का 75 उड़ान घंटों के लिए मासिक वेतन बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये किया जा रहा है. यह वृद्धि 16 मई, 2023 से लागू होगी. इससे पहले, एयरलाइन ने नवंबर, 2022 में अपने पायलटों का वेतन बढ़ाकर मासिक 80 घंटे की उड़ान के लिए सात लाख रुपये किया था.

दिल्ली दंगा 2020 मामले में तीन आरोप मुक्त, आगजनी का था आरोप

दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के दौरान घरों और दुकानों को आग लगाने के इल्जाम से मंगलवार को तीन आरोपियों को बरी कर दिया. हालांकि, अदालत ने कहा कि आरोपियों को दंगा करने और गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा होने जैसे अपराधों के लिए सुनवाई का सामना करना पड़ेगा. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला नीरज, मनीष और कृष्ण के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा) और 436 (घर आदि नष्ट करने के आशय से अग्नि या विस्फोटक पदार्थ द्वारा कुचेष्टा) समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप हैं.

पाकिस्तान के गैस प्लांट पर आतंकी हमला, सुरक्षा बलों के चार जवान में छह की मौत

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में स्थित एक निजी कंपनी के गैस संयंत्र पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें गोलीबारी के दौरान सुरक्षा बलों के चार जवान सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, आतंकवादियों द्वारा एक निजी गैस संयंत्र पर हमले के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में छह लोग मारे गए. इसमें कहा गया है कि हमले में मारे गए लोगों में सुरक्षा बल के चार जवान और गैस संयंत्र के दो कर्मचारी शामिल हैं.

कैग ने केंद्रीय मंत्रालयों के साथ व्यवस्थागत मुद्दों पर चर्चा की

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक टीम ने व्यवस्थागत मुद्दों और सुधार के संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की. कैग की इस टीम की अगुवाई उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (रिपोर्ट केंद्रीय) राकेश मोहन ने की. यह सत्र व्यवस्थागत मुद्दों, वित्तीय अनियमितताओं और सुधार के संभावित क्षेत्रों की पहचान के साथ एक रचनात्मक संबंध स्थापित करने के इरादे से आयोजित किया गया.

पीएम की डिग्री मामले में अहमदाबाद कोर्ट से केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ दोबारा समन जारी

गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अकादमिक डिग्री को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मंगलवार को ताजा समन जारी करते हुए उन्हें सात जून को पेश होने के लिए कहा है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस जे पांचाल ने केजरीवाल तथा सिंह को समन जारी किया. अदालत को बताया गया कि ऐसा लगता है कि दोनों को 23 मई को पेश होने के लिए पहले जारी किया गया समन उन्हें नहीं मिला, क्योंकि उनमें से कोई भी अदालत में मौजूद नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola